फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Raised awareness among women and girls

Ballia News: महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

Sun, 25 Oct 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness among women and girls
बलिया। मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। महिला सुरक्षा दलों और एंटी रोमियो टीमों ने स्कूलों, बाजारों, मंदिरों, कस्बों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पंपलेट बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत महिलाओं को आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की जानकारी दी गई। चौपाल में बताया गया कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर महिलाएं और बालिकाएं पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। टीमों ने बालिकाओं को गुड टच-बैड टच के बारे में बताते हुए समझाया कि किसी परिचित या अपरिचित के स्पर्श से असहज महसूस होने पर तुरंत वहां से हटें और अभिभावक, शिक्षिका या पुलिस को जानकारी दें। साथ ही सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने और साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल शिकायत करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

महिला सुरक्षा टीमों ने वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपात सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed