{"_id":"615739a98ebc3e61f1244d1e","slug":"rain-in-ballia-electric-cut-ballia-news-vns614828255","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाः आंधी-बारिश से बिजली प्रभावित, कई गांवों की आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः आंधी-बारिश से बिजली प्रभावित, कई गांवों की आपूर्ति रही ठप
विज्ञापन
नगर के मालगोदाम-सतीशचंद्र कालेज मार्ग पर लगा बारिश का पानी। संवाद
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जनपद में बृहस्पतिवार रात से हो रही तेज बारिश और आंधी के कारण शहर के साथ ही गई गांवों की बिजली व्यवस्था को भी ध्वस्त कर दिया। कई गांवों में रातभर बिजली गुल रही। कुछ गांवों में शुक्रवार सुबह बिजली व्यवस्था को बहाल किया गया। चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन के पश्चिम माल गोदाम रोड पर एचटी लाइन पर पेड़ गिर गया है। इसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली नहीं रहने और लगातार बारिश से ग्रामीण सहित कस्बे के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश और तेज हवा के कारण रेलवे स्टेशन के पीछे माल गोदाम रोड पर पेड़ गिर जाने से तीन जगह एचटी लाइन के तार टूट जाने के कारण कस्बे सहित ग्रामीण इलाके अंधेरे में डूब गए हैं। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण घरों में लगे इनवर्टर, टेलीविजन और मोबाइल बंद हो चुके हैं। एसडीओ हरिओम गुप्ता और जेई विपिन कुमार सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और तूफानी हवा के कारण लाइनमैन तारों को जोड़ने में असमर्थ हो रहे हैं। इसलिए थोड़ी समस्या आ रही है। मौसम सही होते ही तार जोड़कर विद्युत आपूर्ति चुस्त-दुरुस्त करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही कई और गांवों में बिजली बृहस्पतिवार की रात से ही प्रभावित होने की सूचना है।
चार दिन से जला था ट्रांसफार्मर, वैक्सीन पर खतरा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं का ट्रांसफार्मर चार दिन तक जला पड़ा रहा। इससे सीएचसी में रखी गई वैक्सीन पर खतरा मंडरा रहा था। हालांकि जनरेटर चलाकर किसी तरीके से इसे बचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, कोल्डचेन मेंटेन करने में काफी परेशानी हुई। बिजली विभाग की ओर से शुक्रवार को ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। शनिवार से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. साकेत बिहारी शर्मा ने बताया कि 27 सितंबर को ट्रांसफार्मर जल गया था। इसकी सूचना विभाग को दे दी गई थी। बिजली न होने से कोल्डचेन को मेंटेन करने के लिए जेनरेटर चलाना पड़ा। ब्लॉक सोहांव का पूरा वैक्सीनेशन इसी अस्पताल से संचालित होता है।