फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Put lights in the urban area even outside the municipality

बलिया: पालिका के बाहर भी शहरी क्षेत्र में लगाएं लाइटें

Mon, 13 Feb 2023 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Put lights in the urban area even outside the municipality
बलिया। उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं उठाईं। वहीं, व्यापारियों ने भी शहर की समस्याओं को उठाकर उनके निराकरण की मांग की। शहर में निर्माणाधीन नालों का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की गई।
विज्ञापन

डीडीओ राजितराम मिश्र और उपायुक्त उद्योग एसके सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में व्यापारियों ने मुद्दा उठाया कि पालिका का सीमा विस्तार न होने से शहरी क्षेत्र होने का बावजूद कई क्षेत्रों में सुविधाओं का अभाव है। ऐसे स्थानों पर भी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं। पार्क इन होटल से टीडी कालेज तक सड़क का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने सहतवार में नवनिर्मित महिला अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति और छाता रेलवे क्रॉसिंग से लेकर सहतवार तक खराब सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया। डीडीओ ने शासन से संचालित योजनाओं जैसे एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लीड बैंक अधिकारी तथा उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि ऋण आवेदन पत्रों पर 15 दिन के अंदर ऋण स्वीकृत एवं वितरित की कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋण आवेदन पत्रों पर अनावश्यक रूप से आपत्ति न लगाया जाए तथा आवेदकों को परेशान न किया जाए। मिनी औद्योगिक आस्थान जिगनीखास में रिक्त भूखंड आवंटन के लिए आवेदन पत्र 10 फरवरी तक मांगे गए थे। उपयुक्त उद्योग ने समिति को बताया गया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से 14 फरवरी को टेंडर खोला जाएगा। औद्योगिक आस्थान माधोपुर रसड़ा एंव मिनी औद्योगिक आस्थान बनरही एवं जिगनीखास बलिया में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना के लिए आयुक्त एवं निदेशक उद्योग 300 कानपुर से बजट उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया गया है।

उद्योग व्यापार मंडल बलिया ने जनपद में स्थापित फलोर मिल एंव कोल्ड स्टोरेज को इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी छूट का लाभ विद्युत विभाग द्वारा उपलब्ध कराने की मांग की गई। फ्लोर मिल इकाइयों को मंडी शुल्क छूट का लाभ भी उपलब्ध कराने को कहा। मौके पर मंजय सिंह, पवन कुमार सिंह, बजरंगी यादव, एके अग्रवाल, प्रदीप कुमार वर्मा, विजय कुमार गुप्ता, श्याम बाबू नगर, राहुल कुमार गुप्ता, शुभम त्रिपाठी, ओमकार नाथ दुबे, जयप्रकाश साहू जिलाध्यक्ष भाजपा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed