{"_id":"61c8afd49d2ebb00397d6334","slug":"punjab-police-and-custom-mumbai-won-the-match-ballia-news-vns6301538144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस और कस्टम मुम्बई ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस और कस्टम मुम्बई ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
नरहीं। खेल निदेशालय की ओर से चल रही अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता के पांचवे दिन पंजाब पुलिस और कस्टम मुम्बई की टीमों ने अपने मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को सेमीफाइनल में दोनों टीमों का आमना सामना होगा। वहीं, सीआरपीएफ जालंधर सबसे ज्यादा मुकाबले जीतक पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है।
रविवार को पहला मैच पंजाब पुलिस व यूनाइटेड क्लब सिवान के मध्य खेला गया। मैच में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के स्पोर्ट्स वेलफेयर एंड ग्रोथ कमेटी के चेयरमैन पवन कुमार राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पंजाब पुलिस ने एकतरफा मुकाबले में सिवान को 5-0 से पराजित किया। मैच रेफरी नृपेन हल्डर, असिस्टेंट रेफरी सुकांता देबनाथ व मोहम्मद इस्माइल खान तथा फोर्थ ऑफिसियल अनिल गुलिया रहे। रेफरी एसेसर की भूमिका अब्दुल हनीफ ने निभाई। दूसरे मुकाबले में सीएजी दिल्ली व कस्टम मुम्बई की टीम का आमना सामना हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी राकेश सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सीएजी दिल्ली के लिए ए पोनोर 21वें व 27वें मिनट में दो गोल किए, वहीं कस्टम मुम्बई के लिए 27वें मिनट में एम डिसूजा व 90वें मिनट में शाद आलम ने गोल किया। निर्धारित समय में मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद निर्णय ट्राइब्रेकर से हुआ। मैच रेफरी दीपक सिंघा, असिस्टेंट रेफरी प्रोसन्नजीत मण्डल, सुनील टोप्पो व फोर्थ ऑफिसियल सनातन अग्रवाल रहे। स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने व संचालन नीरज राय ने किया। इस दौरान उपक्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू, मुकेश सबरवाल, पवन कुमार राय, रामनारायण पासवान, विनय राय, डॉ. अखिलेश राय, निरंजन राय, अमल कुंवर, शिवम राय, अवनीश राय, संतोष राय, विशाल कुमार, सरदार मोहम्मद अफजल, मोहम्मद जावेद आदि उपस्थित रहे।