{"_id":"6247331784c29c65fc26c4ee","slug":"pump-house-to-be-built-in-district-jail-for-drainage-ballia-news-vns646108937","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी के लिए जिला कारागार में बनेगा पंप हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी के लिए जिला कारागार में बनेगा पंप हाउस
विज्ञापन
बलिया। जिला कारागार के जल निकासी की समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा। इसके लिए कारागार में पंप हाउस और आरसीसी वाटर चैनल का निर्माण किया जाएगा। शासन ने इसके लिए 104.44 लाख की परियोजना को मंजूरी देते हुए यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था बनाया है। पहली किस्त में 26 लाख की धनराशि भी जारी कर दी गई है। कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बलिया जिला कारागार में जल निकासी की गंभीर समस्या है। जेल के निचले क्षेत्र में होने के कारण बरसात के दिनों में भीषण जलभराव हो जाता है। स्थिति ये हो जाती है कि बंदियों को जेल से स्थानांतरित कर दूसरी जेल में भेजना पड़ता है। वर्ष 2018 और 2021 में ऐसे हो चुका है। पिछले साल लगातार बारिश के कारण जिला जेल में पानी भर जाने से वहां के करीब 900 कैदियों को आजमगढ़ और अंबेडकरनगर की जिला जेलों में स्थानांतरित किया गया था। जेल परिसर पानी से लबालब भर गया था। पानी निकलने का कोई रास्ता नही था। इसके कारण कैदियों को दूसरी जेलों में स्थानांतरित किया गया था। इसके अलावा 2018 नमें भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था। जिला कारागार वाले क्षेत्र में जल निकासी के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से पहले ही नाला बनाया जा रहा है, लेकिन सड़क से जिला कारागार काफी नीचे है। इस कारण जेल के अंदर से जल निकासी नाले तक काफी दुरूह है। इसे लेकर पिछले दिनों जेल के अंदर पंप हाउस और आरसीसी वाटर चैनल का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने इस प्रस्ताव को अब स्वीकृति दे दी है।
ऐसे करेगा कार्य
बलिया। यूपीपीसीएस के सूत्रों ने बताया कि जेल के अंदर पंप हाउस बनाकर दो पंप लगाए जाएंगे। इसके साथ ही बैरकों से नाली बनाकर पानी को पंप हाउस तक लाया जाएगा। यहां बनाए गए टैंक में पानी एकत्र होगा और पंप के सहारे में पानी रो ड्रेन तक पहुंचाया जाएगा। खाते में धनराशि आने के बाद काम शुरू करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
जिला कारागार से पंप हाउस का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अभी स्वीकृति का जानकारी नहीं है। प्रस्ताव के स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। - राजेंद्र सिंह, जेलर, जिला कारागार