{"_id":"6ae2586d7d3a3d366b021a9a","slug":"pulse-cultivation-will-increase-farmers-income-ballia-news-c-190-1-bal1001-176070-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दलहन की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दलहन की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय
विज्ञापन
नरही क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित किसान सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि कृष
बलिया। दिवंगत बाबू मैनेजर सिंह की स्मृति दिवस पर बुधवार को कृषि सूचना तंत्र योजना के अंतर्गत बाबू मैनेजर सिंह कृषि विज्ञान केंद्र, सोहांव में कृषि मेले का आयोजन किया गया।
इसमें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने और फसल विविधीकरण पर जोर दिया। इस दौरान कृषि मंत्री ने किसानों को दलहन एवं तिलहन की मिनी किट वितरित की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा और पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। किसानों को पारंपरिक खेती के साथ दलहन, तिलहन और श्रीअन्न (मिलेट्स) की खेती को भी बढ़ावा देना चाहिए। फसल विविधीकरण से खेती की नई संभावनाएं खुलेंगी और किसानों को बेहतर उत्पादन हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि उन्नत बीजों और आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल खेती को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों को दलहन-तिलहन की मिनी किट वितरित करते हुए इन फसलों का उत्पादन बढ़ाने और कृषि विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
-- -- -- -- -- -- --
गांवों की समृद्धि से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि किसानों की खुशहाली और गांवों का विकास एक-दूसरे से जुड़े हैं। किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी। इसके लिए खेती को लाभकारी बनाने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाना जरूरी है। उन्होंने कृषि मेले को किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्व. बाबू मैनेजर सिंह को स्मरण करते हुए कहा कि किसानों की मेहनत देश की अर्थव्यवस्था की बुनियाद है। कृषि को आधुनिक और लाभकारी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। दलहन, तिलहन और श्रीअन्न की खेती को बढ़ावा देने से फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन मिलेगा और कृषि उत्पादन की संभावनाएं बढ़ेंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
आधुनिक खेती की दी गई जानकारी
कृषि मेले में किसानों को उन्नत बीजों के उपयोग, आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल विविधीकरण और कम लागत में बेहतर उत्पादन हासिल करने के उपायों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने किसानों से जमीन, पानी की उपलब्धता और स्थानीय जलवायु के अनुसार फसलों का चयन करने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नई कृषि पद्धतियों से जोड़ना और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में सभी किसानों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत पूर्व मंत्री नारद राय ने किया।