{"_id":"5f5f9f858ebc3efbb86b98da","slug":"protest-ballia-news-vns547260941","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत अध्यक्ष का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चितड़गांव कस्बा स्थित तेलिया पोखर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए धरने पर चेयरमैन केशरीनंदन त?
- फोटो : BALLIA
Link Copied
बलिया। नगर पंचायत चितबड़ा गांव के चेयरमैन सोमवार को ऐतिहासिक धरोहर तेलिया पोखरा पर हो रहे अतिक्रमण के विरोध में धरने पर बैठ गए हैं। गौरतलब हो कि चेयरमैन केशरीनंदन त्रिपाठी ने सभासदों से हस्ताक्षर कराकर जिलाधिकारी व एडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। पत्र में ऐतिहासिक तेलिया पोखरा पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने के लिए कहा गया था। डीएम ने मामला एसडीएम सदर को सौंपा तो उन्होंने तहसीलदार गुलाब चन्द्रा के नेतृत्व में कमेटी गठित कर पैमाइश करने करने का निर्देश दिया। इसके तहत कानूनगो रंजीत सिंह सोमवार को दोपहर में पैमाइश करने पहुंचे। उन्होंने लेखपाल द्वारा की गई नापी की रिपोर्ट मंगलवार को तैयार कर देने को कहा। लेकिन चैयरमैन यह कहते हुए धरने पर बैठ गए की पोखरा पर चारों तरफ से अतिक्रमण की पैमाइश में यह साबित हो गया है कि चारों तरफ अतिक्रमण किया गया है। अब जब तक पोखरा को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। चेयरमैन के धरना पर बैठने की जानकारी मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार एसडीएम मौके के लिए रवाना हो गए हैं। नगर पंचायत चेयरमैन के साथ अभिराम त्रिपाठी, महिमा तिवारी, विजय त्रिपाठी, सभी सभासद व दर्जनों की संख्या में नगर के लोग धरना पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।