फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Preparations to send prisoners from Ballia district jail to Azamgarh, Mau and Varanasi

UP: जेल...जहां बाढ़ के खौफ से बंदी किए जाते हैं 'जिला बदर', ऐसा है इस जिला कारागार का हाल; शासन से आया ये आदेश

Wed, 17 Jul 2024 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 Jul 2024 10:55 AM IST
सार

यूपी में एक ऐसी जिला जेल है, जहां बाढ़ के खौफ से बंदी 'जिला बदर' किए जाते हैं। इस बार जल भराव के पहले ही शासन से आदेश आ गया है। बंदियों को आजमगढ़, मऊ और वाराणसी भेजने की तैयारी है।
 

विज्ञापन
Preparations to send prisoners from Ballia district jail to Azamgarh, Mau and Varanasi
Ballia district jail - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कारागार बलिया ऐसा है कि यहां बाढ़ और जलभराव से खौफ से बंदियों को दूसरे जिलों के जेलों में ट्रांसफर किया जाता है। यूं कह ले कि यहां के बंदियों का जिला बदर हो जाता है। बीते सालों में बाढ़ के दौरान जेल परिसर में जलभराव के समय बंदियों को दूसरे जेलों में शिफ्ट किया जाता रहा है। 
विज्ञापन


इस बार शासन ने बाढ़ से पूर्व ही बंदियों को कटेगरी के हिसाब से जिला कारागार मऊ और आजमगढ़ स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। कुछ बंदी वाराणसी सेंट्रल भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

इस वर्ष लगभग 550 बंदियों को जल्द ही दूसरी जेलों में भेजने की प्रकिया पूरी की जाएगी। 

कुछ लोग शासन के निर्देश को जिला कारागार को स्थानांतरित करने से भी जोड़ कर देख रहे हैं। जिला कारागार के लिए नारायणपाली में पहले ही 90 एकड़ जमीन तलाश कर इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। लेकिन इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में मेडिकल कॉलेज, जीआईसी और जिला कारागार का प्रस्ताव एक दूसरे से जुड़ा है। अब शासन की ओर से जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को अन्य जेलों में स्थानांतरित करने का आदेश मिला है। 

बिना जलभराव के बंदियों को स्थानांतरित करने का आदेश जारी होने से नई जेल के निर्माण की संभावनाओं को बल मिला है। हालांकि अधिकारी अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। आदेश के अनुसार जेल में निरुद्ध विचाराधीन 388 पुरुष और 21 महिला बंदियों को मऊ जिला कारागार भेजा जाएगा। 

 

49 को जिला कारागार आजमगढ़ स्थानांतरित किया जाएगा। 20 ऐसे बंदी जिन पर अन्य केस विचाराधीन हैं, उन्हें भी जिला कारागार मऊ भेजा जाएगा। 16 ऐसे पुरुष बंदी जिन्हें सात वर्ष से कम की सजा सुनाई गई है उन्हें सेंट्रल जेल वाराणसी भेजा जाएगा।

 

शासन से बंदियों को स्थानांतरित करने का आदेश मिला है। आदेश के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। नई जेल के निर्माण के बारे राजस्व विभाग के अधिकारी ही बता पाएंगे। - राजेंद्र सिंह, जेलर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed