फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Preparations have begun to send notices to voters' homes.

Ballia News: शुरू हुई मतदाताओं के घरों पर नोटिस भेजने की तैयारी

Sun, 04 Jan 2026 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations have begun to send notices to voters' homes.
बलिया। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत पता नहीं लगने वाले लगभग 5.98 लाख मतदाताओं के घरों पर नोटिस भेजने की कार्यवाही शुरू की जा रही है। निर्धारित समय के भीतर जांच में उपस्थित नहीं मिलने या पहचान की पुष्टि नहीं होने की स्थिति में ऐसे मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची से हटाया जा सकता हैं। 6 जनवरी को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

बलिया में एसआई के कार्य के बाबत एडीएम अनिल कुमार ने बताया कि जनपद के सात धान सभाओं में कुल 2510596 मतदाता हैं। 2053784 मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है। 456781 मतदाता ईएसडी हैं, जिनकी फीडिंग की जानी है। 90495 मतदाता मृतक हैं। 85446 मतदाता ट्रेस नहीं हुए या वे हैं ही नहीं। 220448 मतदाता ऐसे हैं, जो बाहर हैं। 45451 मतदाताओं का नाम डबलिंग में पाया गया। 12477 मतदाता ऐसे रहे जो फार्म लिए, लेकिन सिग्नेचर करके जमा नहीं किए। सबसे ज्यादा 22.53% मतदाता सदर बलिया में ईएसडी हैं। सबसे कम 13.53% प्रतिशत मतदाता बेल्थरारोड में ईएसडी हैं। इसी तरह बैरिया में 20.84%, बांसडीह में 20.36%, फेफना में 17.06% और रसड़ा में 14.09% मतदाता ईएसडी हैं। बताया कि अब नोटिस भेजने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट रोल में छूट गए हैं या जिनके नाम, पता आयु आदि में किसी प्रकार की त्रुटि हुई है वह 6 जनवरी के बाद दावा-आपत्ति दे सकेंगे। नोटिस के माध्यम से लापता मतदाताओं से संपर्क कर उनकी वास्तविक स्थिति की जांच की जाएगी। निर्धारित अवधि में कोई संतोषजनक उत्तर या उपस्थित नहीं मिलती है तो संबंधित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इससे मतदाता सूची विश्वसनीय, पारदर्शी और निष्पक्ष बनेगी। एडीएम अनिल कुमार ने बताया कि 6 जनवरी को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा।। इसके बाद नए योग्य मतदाताओं को सूची में जोड़ने का कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

होने लगा दावे-आपत्तियों का निस्तारण
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सर गर्मी तेज हो गई है। गांव में दावेदार के साथ अन्य मतदाता अंतिम मतदाता सूची के ड्राफ्ट के प्रकाशन के बाद नाम काटने वह जोड़ने को लेकर जुटे हुए हैं। अब तक मिली दावा और आपत्तियों का निस्तारण एसडीएम की ओर से किया जा रहा है। 6 जनवरी तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। दावा और आपत्ति देने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक निर्धारित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed