फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Preparations for water transport in the Ganges intensified

गंगा में जल परिवहन की तैयारियां तेज

Sun, 06 Nov 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Preparations for water transport in the Ganges intensified
नरही क्षेत्र के सरया गांव में इसी स्थान पर होगा जेटी का निर्माण। - फोटो : BALLIA
बलिया/नरहीं। केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा जल परिवहन सेवा अब जल्द मूर्त रूप लेने वाली है। कोलकाता से वाराणसी और प्रयागराज तक गंगा में जल परिवहन की तैयारियां जोरों पर हैं। जल परिवहन के लिए बलिया में गंगा किनारे चार स्थानों उजियार घाट के सरयां, सरायकोटा, कंसपुर और मझौंवा में जेटी बनाई जानी है। इसमें उजियार घाट, कोरंटाडीह, कंसपुर में जेटी का उद्घाटन उजियार घाट के सरयां घाट पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त करेंगे। उद्घाटन 11 नवंबर को होने वाला है।
विज्ञापन

उजियार एवं सरायकोटा गंगा तट पर जेटी लगाने के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। इसके बाद, लग्जरी क्रूज से आने वाले सैलानी इस क्रूज से जेटी पर उतरने के बाद महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि बक्सर में पहुंच कर धार्मिक स्थलों एवं ऐतिहासिक महत्व को देख सकते हैं। भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण पत्तन पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की ओर से जलमार्ग विकास परियोजना अंतर्गत बलिया जिले में मालवाहक जहाजों एवं वातानुकूलित क्रूज को ठहरने के लिए चार जगह जेटी लगाने की प्रक्रिया अंतिम दौर में हैं। गोविंदपुर भरौली में जल परिवहन की निगरानी के लिए आरआईएस स्टेशन तैयार हो चुका है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बलिया जिले में चार जगह जेटी लगाई जाएगी। इसमें मझौवां, कंसपुर, उजियार घाट सरयां एवं सरायकोटा गंगा तट पर जेटी को स्थापित किया जाएगा। बनी बनाई जेटी 11 नवंबर से पहले यहां पहुंच जाएगी और इसे घाट पर लगा दिया जाएगा। गंगा तटों पर जेटी लग जाने के बाद नाविक भी इसका प्रयोग कर फायदा उठा सकते हैं। विभाग ने उजियार घाट सरयां स्टीमर घाट को चिह्नित किया है। यहां से दो किलोमीटर दूर सरायकोटा गंगा तट पर भी जेटी को स्थापित किया जाएगा। यहां सैलानियों को उतरने में सुविधा होगी। गंगा नदी में जल परिवहन शुरू होने के बाद पर्यटन विभाग भी गंगा नदी जल मार्ग में कोलकाता पटना से वाराणसी इलाहाबाद तक क्रूज चलाने की तैयारी में जुट गया है। बिना जेट्टी के ही राजमहल क्रूज कोलकाता से वाराणसी पहुंच गया था। इसे गाजीपुर जिले में रोका गया था। वैसे जल परिवहन शुरू होने से तटवर्ती इलाकों के लोगों में काफी खुशी है।
विज्ञापन

2006 में चालू किया गया था जल परिवहन
नरहीं। पर्यटन विभाग की ओर से 2006 में भी कोलकाता से वाराणसी तक जल परिवहन में पांडव क्रूज चलाया गया था, लेकिन गंगा में गाद एवं कम पानी होने के कारण पांडव क्रूज की यात्रा काफी प्रभावित हुई। गंगा की रेती में क्रूज फंसने के कारण सैलानियों को तीन बार सड़क मार्ग से भेजना पड़ा था। आखिरकार विभाग ने जल परिवहन को बंद कर दिया था। पांडव क्रूज को कोलकाता में खड़ा करा दिया गया था। अब फिर केंद्र सरकार जल परिवहन सेवा शुरू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि गंगा में जल परिवहन जल्द शुरू होने वाला है। बलिया में चार स्थानों पर जेटी लगाई जानी है। 11 नवंबर को उजियार घाट में इसका उद्घाटन किया जाएगा। इससे पर्यटन और व्यापार को काफी बढ़ावा मिलेगा। -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed