फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Preparations for Jan Vishwas Yatra completed, BJP threw strength

जनविश्वास यात्रा की तैयारियां पूरी, भाजपा ने ताकत झोंकी

Sat, 18 Dec 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Jan Vishwas Yatra completed, BJP threw strength
नगर के टीडी कालेज परिसर में आयोजित जनविश्वास यात्रा में शामिल होने के लिए आई गाड़िया। - फोटो : BALLIA
बलिया। टीडी कालेज के मैदान से रविवार को शुरू बोने वाली भाजपा गोरक्ष प्रांत की जनविश्वास यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनविश्वास यात्रा को शुभारंभ करेंगे। शनिवार को टीडी कालेज के मैदान में चल रही तैयारियों का मंत्री, विधायक, भाजपा के नेता और अधिकारियों ने जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनविश्वास यात्रा के लिए मंच और मंच के सामने लोगों की बैठने की व्यवस्था पूरी कर ली है। सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग की गई है। शिवराज सिंह चौहान प्लेन से वाराणसी और वहां से हेलीकाप्टर से दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान का भी कार्यक्रम आ गया है। यात्रा के स्वागत को लेकर रोडवेज, टीडी कालेज चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा, मिड्ढी, एनसीसी तिराहा के साथ ही यात्रा मार्ग को होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर आदि से पाट दिया गया है। शहर में जगह-जगह तोरण द्वार भी बनाए गए हैं। हरियाणा से एक दर्जन के आसपास भाजपा के रंग में रंगे प्रचार वाहन जनविश्वास यात्रा के लिए भी मंगाए गए है। बलिया से निकलने वाली यात्रा गोरक्ष प्रांत के 61 विधानसभा में जाएगी। 20 दिसंबर को यात्रा बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सुखपुरा, इसके बाद फेफना विधानसभा के पचखोरा में पहुंचेगी। सिकंदरपुर, बेल्थरारोड होते हुए रसड़ा विधानसभा क्षेत्र कवर करते हुए मऊ के लिए प्रस्थान करेगी। 19 दिसंबर को जनविश्वास यात्रा में टीडी कालेज के मैदान में बलिया व बैरिया विधानसभा क्षेत्र के नेता और कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। यात्रा में बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे भी मौजूद रहेंगे। उधर, भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को महिला मोर्चा की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष नीतू पाण्डेय ने कहा कि जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए हर घर से एक महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए। जिला महामंत्री श्वेता राय नें कहा कि महिला आज पुरुषो से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है। रुपा सिंह, महिमा सिंह,शारदा जयसवाल, अनीता शर्मा, मृदुला श्रीवास्तव, आरती वर्मा ,सुशीला भारती, सिन्धु देवी, अनिता यादव, लालिमा मिश्रा, वन्दना वर्मा, डा.कंचन वर्मा, किरन वर्मा उपस्थित रहीं।

नगर के टीडी कालेज के मैदान में आयोजित जनविश्वास यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता कर?

नगर के टीडी कालेज के मैदान में आयोजित जनविश्वास यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता कर?- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed