फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pre trial meeting regarding National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्री ट्रॉयल बैठक

Mon, 09 May 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pre trial meeting regarding National Lok Adalat
बलिया। प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हिमांशु भटनागर के निर्देशानुसार एवं हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में व प्रभारी सचिव/सिविल जज (सीडि) सर्वेश कुमार मिश्र के संचालन में सामेवार प्री ट्रायल बैठक आयोजित हुई। इसमें 14 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में समस्त अधिकारियों को उनके क्षेत्राधिकार से सम्बन्धित वादों का सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक निस्तारण करा कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाने का सुझाव दिया गया। इसके अलावा अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करने पर बल देते हुए लोक अदालत में निस्तारित वादों की संख्या14 मई को अपराह्न दो बजे तक कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। यह भी निर्देशित किया गया कि लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार, स्थानीय स्तर पर सहयोग प्राप्त करते हुए करें और आमलोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक करें। बैठक में एसडीएम सर्वेश यादव, आत्रेय मिश्र, राजेश कुमार गुप्ता के अलावा तहसीलदार श्रवण कुमार राठौर, शैलेन्द्र चौधरी, नायब तहसीलदार अंजू यादव, इओ राम बदन यादव, अनिल कुमार, अरूण कुमार यादव, राजेन्द्र प्रसाद, ब्रजेश कुमार गुप्ता, आशुतोष कुमार ओझा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed