फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   pray for peace and wealth to Jesus

प्रभु यीशु से सुख-समृद्धि की प्रार्थना

Thu, 25 Dec 2014 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 25 Dec 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
pray for peace and wealth to Jesus
गुरुवार की सुबह लोगों ने एक-दूसरे को ‘ हैप्पी क्रिसमस ’ से अभिवादन कर एक-दूसरे को बधाई दी।  वहीं शहर के विशुनीपुर स्थित चर्च में प्रार्थना के लिए सुबह से ही युवाओं तथा बुजुर्गों की भीड़ जुट गई थी।
विज्ञापन


मोमबत्ती जलाकर सभी ने यीशु मसीह से सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया। इससे पहले  बुधवार की रात जैसे ही बारह बजा, घंटाघरों में प्रार्थना सभाओं में लोग शामिल हुए।                             
विज्ञापन


जनपद में गुरुवार को ईसाई सहित अन्य समुदाय के लोगों ने क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाए। इस दौरान गिरजाघरों में प्रार्थना सभा हुआ। वहीं चर्चों में सुबह से ही लोगों ने मोमबत्ती  रोशन कर यीशु मसीह से सुख-समृद्धि की कामना की। रसड़ा संवाददाता के अनुसार: ग्राम परासिया स्थित चर्च में सुबह से ही ईसाइयों तथा अन्य समुदाय के लोगों का रेला उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर चर्च परिसर में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का लोगों ने अवलोकन किया। वहीं मेले में बच्चों ने विभिन्न व्यंजनों का जायका चखा। चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान फादर जॉन इब्राहिम, फादर आकाश व फादर आनंद ने यीशु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला।


दुबहर संवाददाता के अनुसार : क्रिसमस-डे के अवसर पर चौरसिया समाज के जिलाध्यक्ष शंभू चौरसिया ने होली क्रास कान्वेंट स्कूल में सिस्टर लीमा के नेतृत्व में सैकड़ों बच्चों में ब्रेड, टाफी, फल का वितरण किया गया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed