फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   pradrshan

बिजली कटौती से आजिज उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर जड़ा ताला

Tue, 25 Jun 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
pradrshan
विद्युत अनापूर्ति से नाराज होकर विद्युत उपकेंद्र सुखपुरा पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करते उपभोक्त? - फोटो : BALLIA
सुखपुरा। विद्युत उपकेंद्र सुखपुरा द्वारा विद्युत कटौती और कर्मचारियों की मनमानी से नाराज उपभोक्ताओं ने सोमवार आधी रात के बाद से ही विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच ताला जड़ दिया। साथ ही धरने पर बैठ गए। सूचना के बावजूद अधिकारियों के न पहुंचने के कारण मंगलवार शाम तक धरना जारी रहा। उपभोक्ताओं का कहना था कि जब तक अधिकारियों द्वारा आश्वासन नहीं और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक धरना अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन

सरकार के हर दावे को खोखला साबित करता हुआ विद्युत उपकेंद्र सुखपुरा से इन दिनों बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी है। आलम यह है कि 24 घंटे में बमुश्किल केवल चार या पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। ऐसे में उमसभरी गर्मी के कारण आम जनमानस हलकान है। रात की नींद हराम होने के साथ बिजली उपकरण सब शो-पीस साबित हो रहे हैं। वहीं मोबाइल आदि भी चार्ज नहीं हो पा रहा है। सोमवार को मात्र तीन घंटे ही लोगों को बिजली नसीब हो सकी। जिससे आजिज आकर उपभोक्ताओं ने सुखपुरा विद्युत उपकेंद्र पर जाकर ताला जड़ दिया। लोगों का कहना था कि परिवर्तन का नारा लगाने वाली भाजपा सरकार भी बिजली के मामले में पूरी तरह फ्लाप साबित हो रही है।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेेश में जब सपा की सरकार थी तब भी गर्मी के दिनों में बिजली का यही हाल था, उसके पहले बसपा के राज में यही चीज रही। अब परिवर्तन का नारा लगाने वाली भाजपा सरकार पुराने ढर्रे पर चल रही है। कहा कि यदि बिजली व्यवस्था सरकार सुधार नहीं सकती तो इसका खामियाजा भी भुगतने को तैयार रहे। धरना देने वालों में राहुलसिंह, राजेश सिंह, अमित, अमित पांडेय, विनोद, तौशिफ दीपक, सरोज, सरफराज, विवेक, धनंजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed