फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Practical examinations will be conducted under the supervision of the Sector Magistrate.

Ballia News: सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं

Fri, 16 Jan 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Practical examinations will be conducted under the supervision of the Sector Magistrate.
बैरिया। यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं इस बार सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होंगी। इसके लिए क्षेत्र में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्ति किया गया है। वे अपने तहसील क्षेत्र के विद्यालयों का भ्रमण कर यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

इस बार तहसील में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। यह सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने तहसील क्षेत्र के इंटर काॅलेजों में आयोजित प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी करेंगे। इसके अलावा वे परीक्षा से पहले यह परीक्षा केंद्रों पर जाकर वहां की सुविधाएं परखेंगे। अगर कोई खामी मिलती है तो उसे दुरुस्त करवाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया देवेन्द्र गुप्ता ने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा सेक्टर मजिस्ट्रेट की देखरेख में परीक्षाएं होंगी। उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई है। नकल विहीन परिक्षा कराने के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय करने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed