फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Prabuddh Sammelan in ballia BJP MP Jagdambika Pal said CM Yogi adityanath increased budget of UP by more than two times

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन: बलिया में भाजपा सांसद जगदंबिका पाल बोले- सीएम योगी ने यूपी के बजट में की ढाई गुना वृद्धि

Sun, 12 Sep 2021 07:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Sep 2021 07:32 PM IST
सार

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो उस वक्त दो लाख करोड़ तक का बजट था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट का आकार पांच लाख करोड़ कर दिया। 

विज्ञापन
Prabuddh Sammelan in ballia BJP MP Jagdambika Pal said CM Yogi adityanath increased budget of UP by more than two times
भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के बांसडीह विधानसभा के सहतवार में रविवार को आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग ही देश की दिशा तय करता है। वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो उस वक्त दो लाख करोड़ तक का बजट था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट का आकार पांच लाख करोड़ कर दिया। इसी से योगी आदित्यनाथ की ईमानदारी झलकती है। जीडीपी को देखा जाए तो पीएम नरेंद्र मोदी नेतृत्व में निवेश के मामले में विश्व में भारत का पांचवां स्थान है।  उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने कहा कि  भाजपा सरकार में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। समाज का हर वर्ग सुरक्षित और खुश है। भाजपा की कोशिश है कि सम्मेलन में ऐसे प्रबुद्ध वर्ग को शामिल किया जाए जो भाजपा के सदस्य नहीं हैं। वो आएं और इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के विकास की जानकारी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के साथ मिलकर विकास में अपना योगदान दें। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारी सरकार जो काम करती है, वह विश्व के पटल पर दिखता है। हमारे किसी जनप्रतिनिधि पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता है।  

सपा नेता ने कहा- जरूरत पड़ी तो शास्त्र के साथ शस्त्र भी उठेगा

Prabuddh Sammelan in ballia BJP MP Jagdambika Pal said CM Yogi adityanath increased budget of UP by more than two times
मंच पर मौजूद सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कसरत शुरू कर दी है। बलिया के बांसडीह में सपा के प्रबुद्ध वर्ग की संगोष्ठी में अयोध्या के पूर्व विधायक व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय ने ब्राह्मणों को रिझाने की खूब कोशिश की। कहा कि जरूरत पड़ी तो शास्त्र  के साथ शस्त्र भी उठेगा। कानपुर के बिकरू कांड को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

कस्बा स्थित मैरिज हाल में रविवार को सपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग की संगोष्ठी से पहले उन्होंने डाक बंगला गेट केेे पास बने पंडित रामदहिन ओझा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सपा के पूर्व मंत्री ने मंच पर आते ही भोजपुरी में अभिवादन किया।

कानपुर के बिकरू कांड का हवाला देते हुए कहा कि खुशी दुबे जेल में हैं। गरीब परिवार की लड़की प्रताड़ना झेल रही है। सरकार ब्राह्मणों के साथ अन्याय कर रही है। पति की गलती पत्नी को झेलनी पड़े क्या यह सही है? नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि भाजपा के पास न धर्म है, न न्याय है, न समता। वो अधर्म के रास्ते पर चल रही है। विधानसभा चुनाव भाजपा और सपा के बीच होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed