फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Prabhatferi came out on the light festival of Guru Nanak Dev

गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकली प्रभातफेरी

Sun, 10 Nov 2019 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Prabhatferi came out on the light festival of Guru Nanak Dev
बलिया नगर में गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकली प्रभात फेरी में शामिल महिलाएं। - फोटो : BALLIA
बलिया। गुरुनानक देव की जयंती के 550वें प्रकाश उत्सव पर्व के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा के आगे रोड को पानी डालकर झाड़ू से साफ करती सिख समुदाय की महिलाएं चल रही थीं। उनके पीछे पंज प्यारे और उनके पीछे गुरुग्रंथ साहिब को रथ पर रखा गया था। इस दौरान रागी जत्था के लोग कीर्तन गाते हुए चल रहे थे। यात्रा में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ सहित अन्य धर्मों के लोगो ने भी हिस्सा लिया। पंच प्यारों के साथ गुरुनानक देव की शोभायात्रा और गुरुनानक देव के अनेकों संदेशात्मक बैनर, पोस्टर और चित्र कला भी शामिल हुए। सिख समुदाय के लोगों द्वारा भजन कीर्तन किया गया। यात्रा में शामिल युवक और युवतियां गुरुनानक देव के रथ के आगे फूल छिड़क रही थीं। शोभा यात्रा गुरुद्वारा से निकल कर शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए पुन: गुरुद्वारा पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed