फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Power of 250 villages lost due to cable burning

विद्युत उपकेंद्र का केबिल जलने से 250 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित

Sat, 20 Jun 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Power of 250 villages lost due to cable burning
बैरिया। क्षेत्र के लगभग 250 गांवों की विद्युत आपूर्ति पिछले 36 घंटों से बाधित है। बैरिया देहात विद्युत उपकेंद्र व ठेकहां तथा जयप्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात अवर अभियंताओं ने अपने सरकारी मोबाइल का स्विच बंद कर दिया है। बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण गर्मी व उमस से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

जब भी थोड़ी सी बारिश हो जाती है या तेज हवा चलती है तो क्षेत्र की बिजली कई दिनों के लिए गायब हो जाती है। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि 152 केबीए का विद्युत उपकेंद्र दिघार का केबिल शुक्रवार को जल गया था इसके चलते आपूर्ति बाधित हुई है। इसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है किंतु उसमें अभी समय लगेगा। इसके चलते क्षेत्र के दुर्जनपुर, नारायणगढ़, श्रीनगर, करमानपुर, तालिबपुर, चकिया, जमालपुर आदि गांवों की आपूर्ति बाधित है। दूसरी तरफ बैरिया कस्बा (तहसील) को विद्युत सप्लाई के लिए बनाए गए नए विद्युत उपकेंद्र का इंसुलेटर पंक्चर हो जाने से तहसील, अस्पताल, रानीगंज, बैरिया बाजारों की बिजली बंद है। कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने अधीक्षण अभियंता को पत्रक देकर केबिल को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed