फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   police transfer in ballia

एसपी ने 11 उपनिरीक्षकों समेत एक हेड कांस्टेबल और दो आरक्षियों का कार्यक्षेत्र बदला

Tue, 08 Jun 2021 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
police transfer in ballia
बलिया। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने मंगलवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी की इस कारवाई की जद में 11 उप निरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल व दो आरक्षी आए है, जिनका कार्यक्षेत्र कप्तान ने बदल दिया है। एक हेड कांस्टेबल व दोनों सिपाही एक ही थाने के है। एसपी ने सम्बन्धितों से तत्काल आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के आदेश के मुताबिक, एसआई ओम प्रकाश पाण्डेय को थाना नरही से वरिष्ठ एसआई कोतवाली, विनोद कुमार तिवारी को बैरिया से बैरिया थाने में ही वरिष्ठ एसआई, अवधेश सिंह को गड़वार से वरिष्ठ एसआई नरही, मोहन राकेश सिंह को सिविल लाइन से चौकी इंचार्ज ओक्डेनगंज, अजय यादव जिला अस्पताल पुलिस चौकी से सिविल लाइन चौकी इंचार्ज बनाया गया है। इसी तरह राजीव कुमार पाण्डेय को हनुमानगंज चौकी इंचार्ज से थाना सिकन्दरपुर, अजय यादव को पुलिस लाइन से चौकी इंचार्ज हनुमानगंज, अखिलेश नारायण सिंह को पुलिस लाइन से चौकी इंचार्ज मासूमपुर, अतुल कुमार मिश्र को चौकी इंचार्ज मासूमपुर से चौकी इंचार्ज सीयर, सूर्यनाथ यादव को पुुलिस लाइन से थाना सिकन्दरपुर, रवीन्द्र नाथ पाण्डेय को पुलिस लाइन से थाना बैरिया भेजा गया हैै। इसी तरह चितबड़ागांव थाने के हेड कांस्टेबल दिनकर मौर्या को थाना सिकन्दरपुर, कांस्टेबल सन्दीप सोनकर को थाना रेवती व कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव को थाना भीमपुरा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed