{"_id":"60f6f8b28ebc3e6d6e1ea31f","slug":"police-took-out-flag-march-for-peace-and-order-ballia-news-vns601527946","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला रूट मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला रूट मार्च
विज्ञापन
नगरा/गड़वार। बकरीद व सावन माह को देखते हुए नगर में मंगलवार की शाम पुलिस ने रूट मार्च निकाला। क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिव नारायण व थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पाठक ने पुलिस बल के साथ नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों से होते हुए बाजार व कस्बा में चक्रमण किया तथा लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
सीओ ने बताया कि मुस्लिम बाहुल्य आबादी वाले इलाकों में नमाजियों को बताया गया है कि सामूहिक रूप से नमाज अदा नहीं की जाएगी। न ही सामूहिक कुरबानी दी जाएगी। यदि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बरतने के लिए पुलिस पूर्ण रूप से तत्पर है। उधर, गड़वार पुलिस ने बकरीद व श्रावण माह में पड़ने वाले त्योहारों के मद्देनजर स्थानीय कस्बा के सभी गलियों व थाना चौराहा से लेकर त्रिकालपुर तिराहे तक क्षेत्राधिकारी नगर विक्रमजीत सिंह ने प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने नेतृत्व में रूट मार्च किया।