फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police removed from the temple after stone

पथराव के बाद पुलिस ने मंदिर से हटवाई तस्वीर

Tue, 22 Feb 2022 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:16 PM IST
विज्ञापन
Police removed from the temple after stone
गड़वार क्षेत्र के नरांव शिव मंदिर प्रांगण में संत रविदास की फोटो रखने और झंडा गाड़ने को लेकर तीन दिन पहले शुरू विवाद मंगलवार को उग्र हो गया। पुलिस ने काफी देर तक दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया पर बात नहीं बनने पर उसने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया साथ ही लाठी डंडा पटक कर सभी को वहां से खदेड़ दिया। फोटो और झंडा आदि को हटवा दिया। सुर7ा के मद्देनजर मौकेपर फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

नरांव शिव मंदिर के प्रांगण में बीते शुक्रवार को कुछ लोगों ने संत रविदास की फोटो रखकर वहां झंडा गाड़ दिया था। दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था। मामला पहले पंचायत में गया पर हल नहीं निकलने पर रविवार को प्रधान प्रतिनिधि रामजी चौरसिया ने पुलिस को बुला लिया।इसके बाद मंदिर पर फोर्स तैनात कर दी गई। मंगलवार सुबह सीओ सिटी तथा तहसीलदार रसड़ा ने भी दोनों पक्षों को समझाया पर कोई पक्ष मानने को तैयार नहीं था। दोपहर में वीआईपी कार्यक्रम के लिए फोर्स जैसे ही वहां से हटी एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। इसमें कुछ महिलाएं चोटिल हो गईं और सामान क्षतिग्रस्त हो गए। पथराव की सूचना पर बलिया कोतवाल बालमुकुंद, सीओ सिटी भूषण वर्मा, सुखपुरा इंस्पेक्टर दुर्गेश्वर मिश्र, दुबहर थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह, महिला थानाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फुटमार्च कर मामले को शांत कराया। एसडीएम रसड़ा दीपशिखा सिंह के नेतृत्व में पुन: समझौते की बात की गई, लेकिन सुलह नहीं हो सकी। इसके बाद शाम साढ़े छह बजे पुलिस ने लाठियां भांज कर सभी को वहां से खदेड़ दिया और संत रविदास की फोटो और झंडे को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मार्च कर दिया शांति का संदेश
गड़वार थाना क्षेत्र के नरांव में पथराव के बाद पहुंची पुलिस ने फुटमार्च कर मामले को शांत कराया। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि पुलिस इस मामले को शुरू में ही गंभीरता से ली होती तो शायद मामला इतना तूल नहीं पकड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण में संत रविदास की फोटो अवैध तरीके से बिना अनुमति रखी गई थी। उसे हटवा दिया गया है। मौके पर फोर्स तैनात है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। विधिक कार्रवाई चल रही है।
दीपशिखा सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed