फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police recruitment exam held amid scorching heat, candidates troubled by heat

Ballia News: तेज धूप के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा, गर्मी में अभ्यर्थी हुए परेशान

Tue, 09 Jun 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam held amid scorching heat, candidates troubled by heat
पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद नगर के टीडी कालेज चौराहा से ओवरब्रीज तक लगा वाहनों का जाम।संवाद
बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन के दावों की पोल खुल गई। परीक्षा केंद्रों पर भीषण गर्मी और तेज धूप से बचाव के कोई पुख्ता इंतजाम न होने के कारण परीक्षार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

परीक्षा देने आए छात्र धूप से बचने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर पेड़ों की ओट और दुकानों के नीचे और ओवरब्रिज के नीचे छिपने को मजबूर दिखे। दोपहर में परीक्षा केंद्र जाने के दौरान पांच छह परीक्षार्थी की तबीयत खराब हो गई। दो तीन को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद राहत मिलने पर घर की छुट्टी कर दी। कुंवर सिंह चौराहा के पास एक परीक्षार्थी अचानक चक्कर आने से गिर गया। उसके साथ ही महिला ने बोतल के पानी मुंह पर डालकर किसी तरह से होश में लगाया। इस दौरान काफी भीड़ लग गई। फिर उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। बाद में वह ठीक हो गया। नगवां स्कूल के परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी धूप के कारण चक्कर खाकर गिर पड़ा। वहां मौजूद एंबुलेंस के स्वास्थ्य टीम ने मौके पर ही उसका प्राथमिक इलाज किया, जिसके बाद राहत मिलने पर छात्र परीक्षा में शामिल हो सका। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों के साथ परीक्षा देने पहुंची मांओं का रहा, परिजन पेड़ के नीचे बच्चों को लेकर बैठी रही। कलेक्ट्रेट में इस तरह के तमाम परिजन दिखे। दोपहर में तेज धूप में घर जाने के दौरान परीक्षार्थी बेहाल दिखे।
विज्ञापन

--------
पीने के पानी के लिए तरसे परीक्षार्थी

प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर शीतल पेय जल की व्यवस्था करने के दावे पूरी तरह खोखले साबित हुए। केंद्रों पर ठंडे पानी का कोई इंतजाम नहीं था, जिससे परीक्षार्थी प्यास से तड़पते नजर आए। मजबूरन छात्रों को महंगे दामों पर बोतल बंद पानी और कोल्ड ड्रिंक्स खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ी। पानी की दुकानों पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखी गई। प्रशासनिक इंतजाम पड़े नाकाफी हालांकि, प्रशासन ने तेज धूप और आपातकालीन स्थिति को देखते हुए जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर 12 एंबुलेंस तैनात की थीं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी अलर्ट पर थीं, जिससे समय रहते बीमार छात्रों को इलाज मिल सका। लेकिन परीक्षा केंद्रों के बाहर छाया और पीने के पानी जैसे बुनियादी इंतजाम न होने से परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed