{"_id":"6596e235e26aae2a1f012722","slug":"police-kept-panting-all-night-over-fake-kidnapping-information-ballia-news-c-190-1-bal1001-9752-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अपहरण की फर्जी सूचना पर रातभर हांफती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अपहरण की फर्जी सूचना पर रातभर हांफती रही पुलिस
विज्ञापन
अपहरण की फर्जी सूचना पर पूरी रात बैरिया पुलिस हांफती रही। बैरिया के साथ ही अन्य थानों की पुलिस को भी चौकन्ना कर दिया गया। मामले में सुबह पता चला कि पड़ोसियों को फंसाने के लिए महिला ने फर्जी सूचना पुलिस को दी थी।
बैरिया थाना क्षेत्र के मिश्रा गिरी के मठिया पांडेपुर निवासिनी मुन्नी खातून पत्नी आस मोहम्मद ने बुधवार की शाम को पुलिस को फोन करके बताया कि वह अपनी पुत्री के साथ सुदिष्ट बाबा के मेले से होकर ई रिक्शे से घर जा रही थी। इस दौरान गांव के निकट ही चार युवकों ने उसकी बेटी को असलहे की नोक पर अगवा कर लिया। इतना सुन पुलिस के हाथ पैर फूलने लगे। आनन फानन में एसएचओ धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। महिला को अपने साथ बैठा कर कथित घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद क्षेत्र में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चक्कर लगाने लगे। घटना की सूचना रेवती, बैरिया, दोकटी, हल्दी पुलिस को भी दे दी गई। पूरी रात बैरिया सर्किल की पुलिस झूठी सूचना पर हलकान रही। सुबह जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अपने पड़ोसियों को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए इस महिला ने पुलिस को अपहरण की फर्जी शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने तत्काल दो लोगों को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ पर महिला ने स्वीकार किया कि अपने पड़ोस के चार लोगों को अपहरण और दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने के लिए इस तरह की झूठी सूचना पुलिस को दी। इस प्रकरण में एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि फर्जी शिकायत करने वाले महिला के पति आस मोहम्मद और उसके पुत्र एक मुकदमे में जेल गए थे। इसी मुकदमे में सुलह के लिए इस महिला ने अपहरण और दुष्कर्म का कुचक्र रचा था। इसकी फर्जी सूचना पुलिस को दी थी।