फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police did the route march in ballia

अतिसंवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण, पुलिस ने किया रूट मार्च

Thu, 22 Apr 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Police did the route march in ballia
बैरिया के दुर्जनपुर गांव में रूट मार्च करती पुलिस। - फोटो : BALLIA
फबैरिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र दुर्जनपुर और मतदान केन्द्र हनुमानगंज का निरीक्षण किया। गांव में शांति कायम रखने के लिए बैठक करने के बाद बुधवार की शाम को रूट मार्च किया। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से गांव के डरे सहमे मतदाताओं का मनोबल बढ़ा है।
विज्ञापन

इससे पूर्व गांव के लोग आशंकित थे कि जिस तरह अक्तूबर 2020 में गांव में हुई गोलीकांड की वजह से अशांत हो गया था और धीरे-धीरे गांव का माहौल शांत हुआ है। ऐसे में पंचायत चुनाव में फिर से अशांत न हो जाए। खैर इक्का-दुक्का को छोड़ सभी प्रत्याशी शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से की जा रही पहल की सराहना कर रहे है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि घूंघट की आड़ में बिहार की महिलाएं फर्जी आईडी पर मतदान कर सकती हैं। इस तरह के फर्जी मतदान मतदान से ही माहौल बिगड़ने की संभावना होती है। हालांकि बुधवार की शाम रेवती पुलिस व कई थानों की पुलिस फोर्स दुर्जनपुर गांव से लेकी हनुमानगंज तक फ्लैग मार्च किया। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा गांव में बैठक करके हिदायत दी गई कि चुनाव में अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में अशांति फैलाने वालों की खैर नहीं। फर्जी मतदान घूंघट में या चाहे जैसे भी की जा रही हो, उन पर पुलिस प्रशासन की नजर रहेगी और पकड़े जाने के बाद जेल जाना तय है। - राजेश कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट मार्च का एसडीएम ने किया नेतृत्व
बेल्थरारोड। उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार और उभांव थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के उभांव, चौकिया, फरसाटार, तिरनई खिजीरपुर, जमुआव, मालीपुर आदि ग्रामों में रूट मार्च कर अमन-चैन का संदेश दिया। इसके साथ ही अधिकारियों ने क्षेत्र के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। मतदाताओं के भयादोहन या प्रलोभन देने की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जन से सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान की अपील की।

रूट मार्च कर लोगों से की शांति की अपील
रेवती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक कराने के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस एवं पीएससी के जवानों ने विभिन्न ग्राम सभाओं में बुधवार को रूट मार्च किया। पुलिस टीम थाना से रूट मार्च शुरू करते हुए बस स्टैंड पहुंची। यहां से विभिन्न वाहनों से श्रीनगर ग्रामसभा पहुंची, जहां रूट मार्च करते हुए अपील की कि आप सभी आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। पुलिस टीम ने नारायणगढ़, झरकटहां आदि गांवों में भी रूट मार्च कर लोगों से शांतिपूर्वक चुनाव में प्रतिभाग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed