फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police constable rumour of bomb in ballia court sent messege in whatsapp group incident reached CM Yogi 

व्हाट्सएप ग्रुप में कांस्टेबल ने लिखा- बलिया कोर्ट में है बम, सीएम योगी तक पहुंचा मामला

Fri, 19 Mar 2021 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 19 Mar 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
Police constable rumour of bomb in ballia court sent messege in whatsapp group incident reached CM Yogi 
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गुरुवार को पुलिस के सिपाही ने कोर्ट में बम होने की अफवाह फैला दी। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कोर्ट में बम होने की अफवाह पुलिस विभाग के ही सिपाही ने फैलाई थी। अब पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस के एक व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज आया कि बलिया न्यायालय परिसर में बम है, जैसे ही यह सूचना आई पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। मामला कोर्ट से जुड़ा होने के चलते पूरा न्यायालय परिसर पुलिस छावनी में बदल गया। इस दौरान पुलिस ने कोर्ट परिसर में चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई, लेकिन कहीं बम नहीं मिला। पुलिस ने इसके बाद सूचना देने वाले शख्स की तलाशी शुरू कर दी।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि कोर्ट में बम रखे जाने की सूचना सर्विलांस सेल में तैनात सिपाही ने फैलाई थी। इसके बाद देर गुरुवार रात नगर कोतवाली में पुलिस कॉस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। फिर एसपी ने सिपाही राकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा मामला
कोर्ट में बम होने की सूचना वायरल होते ही सूचना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गई। जब यह अफवाह निकली तो मुख्यमंत्री ने डीजीपी को तलब कर लिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों से जानकारी मांगी गई और जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed