फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police arrested six more miscreants

छह और उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, संख्या हुई 23

Sun, 20 Sep 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Police arrested six more miscreants
छह और उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, संख्या हुई 23
विज्ञापन

- 17 पहले जा चुके हैं जेल, शेष आरोपी अब भी फरार
- पुलिस पथराव मामले में 46 पर नामजद व अज्ञात 60 पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। तीन सितंबर को रसड़ा कोतवाली के कोटवारी मोड़ पर हुए बवाल में अब तक 17 लोग जेल जा चुके हैं जबकि छह और उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से ही पुलिस सीसी कैमरे की फुटेज से उपद्रवियों को पहचान करने में लगी हुई है। पुलिस की तमाम सक्रियता के बावजूद आरोपी 18 दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्त से दूर हैं। जाम के दौरान बाहें चढ़ाने वाले लोग आज अपने आप को सफाई देते नजर आ रहे हैं। पुलिस द्वारा 46 नामजद एवं 50 से 60 अज्ञात पर विभिन्न धाराओं मर मुकदमा पंजीकृत होने के बाद कुछ लोग तो नाम न होने के बावजूद गिरफ्तारी की डर से फरार हैं। कोटवारी मोड़ की घटना में राजभर वोट की लालच में विभिन्न राजनीतिक दल अराजकतत्वों के समर्थन में उतर गए हैं।

बता दें कि नगर के वार्ड नंबर एक धोबही मोहल्ला में दो पट्टीदारों में विवाद था। एक पक्ष के शिकायत पर पन्ना राजभर 35 को दो सितंबर की शाम पुलिस चौकी पर पकड़ कर लाई। आरोप था कि चौकी में उसकी जमकर पिटाई की गई। हालत बिगड़ गई तो पुलिस ने उसे रसड़ा सीएचसी पहुंचा दिया। इस बीच तीन सितंबर की सुबह परिजनों को पिटाई की जानकारी हुई तो वे सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने तत्काल पन्ना को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। लेकिन वे लोग जिला अस्पताल न जाकर दिन में करीब 11 बजे पन्ना को ठेले पर लादकर और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रसड़ा-बलिया मार्ग स्थित कोटवारी मोड़ पर पहुंचकर सड़क जाम लगा दिया था। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जामकर्ताओं से आग्रह किया, लेकिन वे उनकी एक न सुनीं। इसको लेकर नोकझोक भी हुई। उधर, घायल युवक के पिता बड़ाई राजभर ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र भी क्षेत्राधिकारी को सौंप दिया। जिसकी मांगों को मान लिया गया। यह देख कुछ लोगों ने गंवई राजनीति करते हुए अपनी रोटी सेंकने लगे और मामले को तूल पकड़ा दिया। पुलिस ने बिना सोची समझी रणनीति के तहत लाठी चार्ज कर दिया। जिसके जवाब में अराजकतत्वों ने पुलिस पर जमकर पत्थर बरसाते हुए खदेड़ने लगे। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक समेत 10 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इस मामले में पुलिस ने उप निरीक्षक प्रमोद कुमार के तहरीर पर 46 पर नामजद एवं अज्ञात 50 से 60 लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज 17 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और और छह अन्य उपद्रवियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बाबत सीओ रसड़ा केपी सिंह ने बताया कि छह और उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed