फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police appealed to people to stay at home

पुलिस ने लोगों को घर में रहने की अपील की

Wed, 25 Mar 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Police appealed to people to stay at home
बलिया। नगर में शहर कोतवाल विपिन सिंह व उनकी टीम नगर में भ्रमण कर एनाउंस कर लोगों से लॉकडाउन का हवाला देेते हुए घर में ही रहने की बात कही। कहा कि शासन प्रशासन से आगे का जैसा दिशा निर्देश होगा, वैसा आप लोगों को बताया जाएगा। फिलहाल आप लोग कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अपने-अपने घरों में रहें और अपने बच्चों को ध्यान दें।
विज्ञापन

वहीं जो लोग बिना वजह घूमते नजर आए उन्हें पुलिस ने खदेड़ा। उधर, कोरोना वायरस के मद्देनजर शासन के निर्देश के बाद सहतवार नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सारी दुकानें बुधवार को पूरी तरह बंद रही। जहां-तहां रोड पर दिखायी दे रहे लोगों को पुलिस ने घर से नहीं निकलने के लिए निर्देश देते हुए लौटाया। वही कुछ लोग रोजमर्रा की दुकानों के बन्द होने परेशान दिखे। शासन के निर्देश के बाद पुलिस की टीम पूरी रात लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को लॉकडाउन का हवाला देते हुए घर से नहीं निकलने की अपील करती रही। जिसका असर बुधवार की सुबह देखने को मिला। सुबह से ही सारे दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बंद रखी। इस दौरान सहतवार थानाध्यक्ष मंटू राम, चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह अपने पुरूष एवं महिला सिपाहियों के साथ क्षेत्र में लगातार चक्रमण करते रहे। इस दौरान बिना वजह रोड पर घूम रहे कुछ महिलाओं, युवाओं व बच्चों को समझा बुझाकर सुरक्षा की दृष्टि से घर भेजकर घर में ही रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed