फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police and local people clashed to get possession of house in ballia women blocked road in front of hospital gate

बलिया: मकान पर कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प, महिलाओं ने किया सड़क जाम

Sun, 30 Jan 2022 08:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 Jan 2022 08:36 PM IST
सार

बलिया के इशरतगंज मोहल्ले में रविवार को भारी हंगामा हुआ। मकान पर कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हो गई। पुलिस की लाठी से एक युवक का सिर फट गया जिसके बाद लोग उग्र हो गए और पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
Police and local people clashed to get possession of  house in ballia women blocked road in front of hospital gate
स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मी को घेर लिया और पिटाई की - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बलिया के इशरतगंज मोहल्ले में मकान पर कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग आपस में भिड़ गए। आरोप है कि इस दौरान पुलिस की लाठी से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद लोग उग्र हो गए। एक पुलिसकर्मी को घेर लिया और पिटाई कर दी।

विज्ञापन


घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मोहल्ले की महिलाओं ने अस्पताल के गेट पर ही सड़क जाम कर दिया। शहर कोतवाल के काफी समझाने बुझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन

कोतवाली थानाक्षेत्र के इशरतगंज मोहल्ले में मनोज प्रसाद और दीपक केसरी आदि में मकान पर कब्जे को लेकर विवाद है।

घर की महिलाओं ने शुरू किया था विरोध
मनोज प्रसाद पक्ष का आरोप है कि उसके भाई ने घूरन ने अपने हिस्से का मकान दीपक केसरी को बेच दिया है। अभी बंटवारा नहीं हुआ है। ये मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन लोगों का आरोप है कि रविवार को बिचलाघाट चौकी प्रभारी अमरजीत यादव सिपाहियों के साथ मकान पर कब्जा कराने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि मकान में हिस्सेदार महिलाएं विरोध में खड़ी हो गईं। जोर-जबरदस्ती शुरू हुई तो महिलाएं व अन्य पुलिस से भिड़ गए और धक्कामुक्की होने लगी। इस दौरान विरोध कर रहे मनोज के रिश्तेदार रविकांत (48) का सिर फट गया। इससे नाराज लोगों ने एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। मौके पर फोर्स पहुंची तो स्थानीय  लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

मोहल्ले के काफी लोग भी अस्पताल पहुंच गए। इलाज के बाद महिलाएं अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठ गईं। कुछ सड़क पर लेट भी गईं और सड़क जाम कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद भारी संख्या में पुलिस इशरतगंज मुहल्ले में व जिला अस्पताल पहुंची।

दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज

Police and local people clashed to get possession of  house in ballia women blocked road in front of hospital gate
झड़प में रविकांत को लगी चोट - फोटो : अमर उजाला

सड़क जाम कर रही महिलाओं को किसी तरह पुलिस ने समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया। सीओ सिटी भूषण वर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस के सामने ही मारपीट करने लगे। रोकने पर पुलिस के साथ भी मारपीट की गई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के साथ मारपीट में भी एफआईआर दर्ज की गई है।
पढ़ेंः टीईटी में नकल कराने के आरोप में डीआईओएस कार्यालय का बाबू निलंबित, कुल 22 हुए थे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed