फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Poet Gauri Mishra and Bhojpuri actress Akshara Singh will decorate the Dadri fair with songs.

Ballia News: ददरी मेले को सुरों से सजाएंगे कवयित्री गौरी मिश्रा और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह

Mon, 11 Nov 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Poet Gauri Mishra and Bhojpuri actress Akshara Singh will decorate the Dadri fair with songs.
बलिया। नगर पालिका परिषद और प्रशासन ने कार्तिक पूर्णिमा और ददरी मेले की तैयारी तेज कर दी है। इस दौरान अखिल भारतीय भारतेंदु कला मंच पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी गई है। मेले में इस बार सांस्कृतिक, खेलकूद के कार्यक्रम होंगे। इस बार कवयित्री गौरी मिश्रा और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह आएंगी।
विज्ञापन

14 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या के साथ ददरी मेले के थीम सांग की प्रस्तुति होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रणव सिंह कान्हा, विमल बावरा, अंजली, उर्वशी की प्रस्तुति देखने लायक होगी। 18 नवंबर को चेतक प्रतियोगिता होगी। पशु व ददरी मेले के बीच मैदान में होने वाले इस घुड़दौड़ में यूपी व बिहार के भी घोड़े दौड़ेंगे। 20 नवंबर को कवि सम्मेलन होगा। इसमें कवि अरुण जैमिनी, स्वयं श्रीवास्तव, गजेंद्र प्रियांशु, गौरी मिश्रा, सर्वेश अस्थाना व विकास बौखल काव्यपाठ करेंगे। 21 नवंबर को दंगल प्रतियोगिता होगी। इसमें जिले के पहलवान दम दिखाएंगे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली गई है। सभी कलाकारों ने ददरी मेला में आने के लिए सहमति प्रदान की है। बताया कि 24 नवंबर को भोजपुरी नाइट अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपना जलवा बिखरेंगी। एक दिसंबर को कव्वाली होगी। इसमें अल्ताफ राजा शिरकत करेंगे। मेले के दौरान खेल मैदान में 16 से 29 नवंबर तक खेलकूद प्रतियोगिता होगी। इस दौरानबालीवल, कबड्डी, फुटबाल व हाकी खेल की प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बाॅलीवुड नाइट से होगा समापन : ददरी मेले का समापन आठ दिसंबर को होगा। इस अवसर पर बाॅलीवुड नाइट कार्यक्रम होगा। इसमें प्ले बैक सिंगर आकांक्षा शर्मा हिस्सा लेंगी।

---------
पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दुकानें होंगी आवंटित : मेले को व्यवस्थित रूप से आयोजित कराने के लिए रविवार को उपजिलाधिकारी सदर आत्रेय मिश्रा व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार व सभासदों की बैठक हुई। इसमें 12 नवंबर को 12 बजे से मीना बाजार में दुकानों का आवंटन और सीमांकन किया जाएगा। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दुकानें आवंटित की जाएंगी।
-------
यह होंगी दरें
मीना बाजार दक्षिणी साइड- 6000 रुपये प्रति लट्ठा
मीना बाजार उत्तरी साइड- 5000 रुपये प्रति लट्ठा
मीना बाजार मध्य दक्षिणी साइड- 6000 रुपये प्रति लट्ठा
मीना बाजार मध्य उत्तरी साइड- 4000 रुपये प्रति लट्ठा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed