फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Poet and music seminar reminded culture and civilization

कवि व संगीत गोष्ठी ने दिलाई संस्कृति व सभ्यता की याद

Fri, 20 Nov 2020 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Poet and music seminar reminded culture and civilization
बलिया। संस्कार भारती के तत्वावधान में पं केपी मिश्र मेमोरियल संगीत विद्यालय रामपुर में संगीत एवं कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। अपनी संस्कृति व सभ्यता से अवगत कराने के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस बार भी दीवाली स्नेह मिलन के उपलक्ष्य में यह आयोजन हुआ। सभी ने वीरवार बाबू कुंवर सिंह की मूर्ति के पास मिट्टी के दीए जलाकर संपूर्ण वातावरण को प्रकाशमय कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष पंडित राजकुमार मिश्र ने सरस्वती वंदना एवं विद्यालय का ध्येय गीत प्रस्तुत कर किया। साहित्यकार डॉ. भोला प्रसाद अग्न्या ने कहा कि जन-जन को अपनी संस्कृति एवं संस्कार से अवगत कराने के साथ दीपावली त्योहार के अवसर पर पर एक-दूसरे को जोड़ने की जो जिम्मेदारी संस्कार भारती ने ली है, वह सराहनीय कदम है। इसमें सब को बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। शिवजी पांडे %रसराज% ने अपनी कविता और कन्हैया पांडे ने समस्या प्रधान गीत के माध्यम से लोगों को अपनी संस्कृति और सभ्यता को याद रखने पर बल दिया। वहीं दिव्या चौबे ने कविता प्रस्तुत की। ओमप्रकाश, रामकुमार तिवारी, अशोक जी पत्रकार, हरेंद्र मिश्र, ज्ञानेंद्र पांडे (प्रधानाचार्य), रमेश चंद्र श्रीवास्तव, पवन पाल, पीयूष चतुर्वेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में रश्मि पाल, अदिति मिश्रा, निशा कुशवाहा, संजना वर्मा आदि ने मिलकर परंपरागत गीत-संगीत का कार्यक्रम किया। अंत में संस्कार भारती के मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed