फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Plunder and murder of businessman busted

कारोबारी की हत्या और लूट का पर्दाफाश

Wed, 29 Apr 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 29 Apr 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Plunder and murder of businessman busted
बांसडीह कोतवाली के देवढ़ी निवासी पशु कारोबारी की हत्या और लूट मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा और साढ़े 45 हजार रुपये भी बरामद कर लिए। एसपी राजू बाबू सिंह ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए दावा किया कि जल्द दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


 राजपुर-सहतवार संपर्क मार्ग पर छोटकी सेरिया गांव के पास 23 अप्रैल को राजदेव सिंह को सशस्त्र बदमाशों ने गोली मार हत्या करने के बाद 1.65 लाख रुपये लूट लिए थे। एसपी ने बताया कि मंगलवार की शाम पांच बजे सूचना मिली की हत्या और लूट में शामिल अपराधी सहतवार मार्ग पर  नारायणपुर स्थित मंदिर के पास खड़े हैं। वहां पहुंची पुलिस ने बांसडीह कोतवाली के मझुई निवासी अरविंद वर्मा, छितौनी निवासी संतोष कुमार यादव, मनियर थानाक्षेत्र के रीगवन मठिया निवासी अमित सिट्टू गिरि को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जबकि दो आरोपी बांसडीहरोड थानाक्षेत्र के गजियापुर निवासी लालजी यादव और भीमपुरा थाना क्षेत्र के सियरहीं निवासी सत्येंद्र यादव फरार हो गए। एसपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस और 45,500 रुपये बरामद किए गए। आरोपियों ने सत्येंद्र यादव द्वारा छह अप्रैल को बांसडीहरोड के घोरौली मार्ग पर बेदुवां निवासी राजेश सराफ से लूट की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्येंद्र यादव पर मऊ कोतवाली में चोरी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। जबकि लालजी के विरुद्ध नगरा थाने में हत्या सहित कई मामलों में केस दर्ज है।  आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। एसपी ने बताया कि पकड़े गए गिरोह के सदस्यों ने ही छह अप्रैल को शहर कोतवाली क्षेत्र के बेदूआं निवासी राजेश सोनी से बाइक, सहित  नकदी और मोबाइल फोन लूटे थे।




 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed