फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   pleasent afternoon but morn-eve painfull

दोपहर में राहत, सुबह-शाम आफत

Fri, 26 Dec 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 26 Dec 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
pleasent afternoon but morn-eve painfull
ठंड का कहर जारी है। शुक्रवार को भी ठंड से नारायणपुर गांव में एक अधेड़ और जमुआंव गांव के पूर्व प्रधान की जान चली गई।
विज्ञापन


उधर शुक्रवार को भी दोपहर में धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन शाम होते-होते गलन के चलते लोग घरों में दुबक गए। गलन और बर्फीली हवाओं के चलते सुबह-शाम लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।


ठंड से आम जनजीवन के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। मलीन बस्तियों में कमजोर तबके के लोग किसी तरह ठिठुरकर जीवनयापन कर रहे हैं। लोगों के पास गर्म कपड़े तक नहीं हैं।
विज्ञापन


घने कोहरे की वजह से रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हो रहा है। उधर नगर सहित ग्रामीण इलाके में अलाव की व्यवस्था न होने से लोग काफी व्यथित हैं। कड़कड़ाती ठंड में किसी तरह रात काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में दिनों-दिन बढ़ रही ठंड जानलेवा होती जा रही है। शीतलहर और गलन से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो गई है। दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी देर के लिए बाजार में चहल-पहल दिखाई दी लेकिन सायंकाल चार बजे के बाद फिर से सन्नाटा छाने लगा।

 देर शाम जिला मुख्यालय पर भी सभी दूकानें एक-एक कर बंद हो जा रही हैं। ग्राहक का भी अता-पता नहीं चल रहा है। एकमात्र रेलवे स्टेशन पर एक-दो रिक्शे वाले दिखाई दे रहे हैं।

उधर ठंड ने दो और की ले ली है। बांसडीहरोड संवाददाता के मुताबिक उधर ठंड से गुरुवार को देर शाम बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर निवासी लक्ष्मण गुप्ता (55) की मौत हो गई।

लक्ष्मण खेत में काम करने गया था। वहीं पर उसे ठंड लग गई। कांपते हुए वापस लौटा और घर के लोगों से कुछ कह पाता कि बेहोश होकर गिर गया। उसे नजदीक के चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

बेल्थरारोड संवाददाता के मुताबिक जमुआंव गांव के पूर्व प्रधान धनुषधारी (70) की ठंड लगने से मौत हो गई। धनुषधारी को स्नान करने के बाद ठंड लग गई। ठंड से शरीर कांपने लगे और थोड़ी देर के बाद तबीयत बिगड़ने पर घरवाले सीएचसी सीयर पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उधर, भीषण कोहरे और ठंड का प्रकोप बढ़ जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गलन भरी ठंड गरीबों और निराश्रित लोगों के लिए आफत बनकर आई है। ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहे।

दोपहर के बाद भगवान भास्कर का दर्शन होने के बाद बाजार में चलह-पहल शुरू हुई। नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने बताया कि नगर में डेढ़ दर्जन स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।


अन्य स्थानों पर भी अलाव जलाने के साथ ही कंबल वितरित किया जाएगा। भाजयुमो नगर अध्यक्ष नीरज तिवारी ने पर्याप्त संख्या में अलाव जलाने और कंबल वितरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed