फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pipa bridge opened for electric ships

Ballia News: इलेक्ट्रिक जलयान के लिए खोला गया पीपा पुल

Wed, 17 Jan 2024 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pipa bridge opened for electric ships
सरयू नदी पर खरीद-दरौली के मध्य बने पीपा पुल से आवागमन एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के निदेशक लक्ष्मी कांत रजक के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने करीब 60 मीटर तक पीपों को खोल कर अलग करा दिया है। यहां से इलेक्ट्रिक जलयान अयोध्या के लिए गुजरेगा। विभागीय सूचना के अनुसार उक्त पीपा पुल से आवागमन पुनः 24 जनवरी से चालू हो जाएगा।
विज्ञापन

पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने घाघरा नदी को राष्ट्रीय जलमार्ग (संख्या-40) घोषित कर रखा है। करीब 353 किमी लंबा यह जलमार्ग गंगा-घाघरा संगम से फैजाबाद (अयोध्या) तक जाता है। राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-01 (गंगा नदी) से चलकर घाघरा नदी के द्वारा कोलकाता और अयोध्या के मध्य कैटामारन इलेक्ट्रिक जलयान का परिचालन सात जनवरी से 20 जनवरी के मध्य होना है। उक्त कैटामारन इलेक्ट्रिक जलयान का उद्घाटन 22 जनवरी को अयोध्या में प्रधानमंत्री द्वारा किया जाना सुनिश्चित है। कोलकाता से अयोध्या के लिए निकले इस जलयान के मंगलवार को खरीद-दरौली के मध्य अवस्थित पीपापुल के रास्ते गुजरने की संभावना है। इसको देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने 200 फीट तक पीपों को खोल कर अलग कर दिया है, ताकि जलयान के आवागमन में कोई दिक्कत न हो। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता मोहम्मद इमरान ने बताया कि कैटामारन इलेक्ट्रिक जलयान के वापस लौटने के बाद 24 जनवरी से पीपा पुल के रास्ते आमजन आसानी से आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed