{"_id":"64d51c62cbd47c0a4e0976cd","slug":"people-themselves-started-demolishing-the-houses-coming-under-the-forelane-ballia-news-c-190-1-svns1006-1379-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: फोरलेन की जद में आने वाले घरों को खुद तोड़ने लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: फोरलेन की जद में आने वाले घरों को खुद तोड़ने लगे लोग
विज्ञापन
बलिया। माल्देपुर से कदम चौराहा तक 48.95 करोड़ की लागत से 4.455 किलोमीटर लंबे फोरलेन निर्माण के तहत दोनों तरफ नाला निर्माण का कार्य जारी है। नाला निर्माण का कार्य शहर के करीब पहुंचते ही घरों पर हथौड़ा चलना शुरु हो गया है। सड़कों के किनारे तक बने कई मकान व दुकान इसकी जद में आ रहे हैं।
नगर को जाम से राहत दिलाने व आवागमन सुगम बनाने को लेकर माल्देपुर से कदम चौराहा तक 4.455 किलोमीटर लंबे फोरलेन के साथ ही सड़क के दोनों तरफ एक मीटर चौड़ा आरसीसी नाला बन रहा है। निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। माल्देपुर मोड़ से नाला निर्माण का कार्य शुरु है जो अब नगर से सटे बहेरी के पास पहुंच गया है। यहां से लेकर कदम चौराहा तक जगह-जगह सड़क के काफी करीब तक कहीं दुकान तो कहीं घरों की चाहरदिवारी है जिसे कार्यदायी संस्था की ओर से चिह्नित कर लोक निर्माण को रिपोर्ट दी गई थी। दो दिनों पहले विभागीय अधिकारियों व ग्रामीणों की मौजूदगी में पैमाईश करने के बाद बहेरी में करीब 10 घरों को चिह्नित किया गया जो सड़क की जमीन में निर्मित हैं। इन मकानों पर निशान लगाकर उनके मालिकों को स्वत: ही निर्माण हटाने को कहा गया था। बृहस्पतिवार की सुबह ही मकान मालिकों ने फोरलेन व जद में आने वाले हिस्से को तोड़वाना शुरु कर दिया।
बता दें कि नाला, डिवाइडर व सड़क निर्माण के लिए कम से कम 18 मीटर की चौड़ाई में भूमि आवश्यक है। इसी जद में आने वाले निर्माण ध्वस्त होंगे।