{"_id":"5856c87d4f1c1bad60c06152","slug":"people-struggled-throughout-the-day-for-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":" कैश के लिए दिन भर जूझते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश के लिए दिन भर जूझते रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार के दिन अधिकांश एटीएम बंद मिले। एक दो एटीएम जहां-तहां खुले रहे। जहां पर समय से पहले ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गई। लेकिन दस बजे के बाद जब एटीएम नहीं खुले तो उपभोक्ता निराश होकर वापस लौट गए।
वहीं नगर के टाउन हाल रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के मुख्य शाखा का एटीएम समय से खुल तो गया, लेकिन बिजली न होने के चलते उपभोक्ताओं को काफी देरतक एटीएम के पास बैठकर इंतजार करना पड़ा। आलम यह रहा कि प्राइवेट बैंकों के एटीएम कुछ हद तक खुले रहे। वहीं राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम पर ताला लटका रहा। जबकि आरबीआई ने शनिवार को ही 200 करोड़ से अधिक की नई करेंसी जिले में भेज दिया था। लोगों का कहना था कि इतने अधिक मात्रा में नई करेंसी आने के बाद भी बैंकों ने अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से नहीं किया। जिसका नतीजा राष्ट्रीयकृत बैंकों का एटीएम रविवार को छुट्टी मना रहा। यदि सभी एटीएम काम करने लगे तो यह परेशानी दस दिन में दूर हो जाएगी।