फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People have been battling jams all day in the city, vehicles crawling

शहर में पूरे दिन रहा जाम से जूझते रहे लोग, रेंगते रहे वाहन

Mon, 23 Nov 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
People have been battling jams all day in the city, vehicles crawling
बलिया। शहर में यातायात व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। इससे नगर में एक बार फिर जाम की समस्या गंभीर बनती जा रही है। रविवार की छुट्टी के बाद जब लोग घर से सड़क पहुंचे तो पूरे दिन जाम से जूझते रहे। वाहनों की रफ्तार जैसे थम सी गई और वाहन भी रेंगते नजर आए। प्रतिबंधित इलाका चौक में ई-रिक्शा के बेतरतीब खड़े होने तथा जगह-जगह सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सवारी बैठाने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा स्टेशन-चौक रोड के बीच एवं शहीद चौक के चारों तरफ ठेला खोमचा वालों का कब्जा है तो शहर में दुकानदारों ने सड़क की पटरियों पर कब्जा कर लिया है, जिससे आए दिन शहर में जाम की समस्या उत्पन्न होती है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर में आलम ये रहा कि पूरे दिन वाहन रेंगते नजर आए। यातायत विभाग के साथ पुलिस के जवान जाम छुड़वाने के लिए दिन भर हांफते रहे। पूर्व में नगर को जाम से मुक्ति दिलवाने के लिए नगर में मौजूद सभी स्टैंडों को शहर के बाहर कराया गया था। इसके साथ ही ई रिक्शा वालों का किराया व रूट भी तय किया गया था। यही नहीं किराये की लिस्ट सभी पुलिस स्टेशनों और पुलिस बूथों के सामने लगवाई गई थी। अब ई-रिक्शा वाले ही लोगों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। आलम ये है कि स्टेशन के बाहर पुलिस बूथ के सामने ही ई-रिक्शा वाले सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने लगे हैं। इसके अलावा चित्तू पांडेय चौराहा, जगदीशपुर चौराहा पर स्टैंड की भांति वाहन खड़ा कर सवारी उठाते हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed