फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Patients returned without treatment due to lack of MBBS doctor

Ballia News: एमबीबीएस चिकित्सक के अभाव में बिना इलाज के लौटे मरीज

Sun, 04 Feb 2024 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Patients returned without treatment due to lack of MBBS doctor
जनपद में शासन के निर्देश के बावजूद मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में एमबीबीएस चिकित्सक डयूटी से गायब रह रहे। चिकित्सक के अभाव में मरीजों का इलाज आयुष डाॅक्टर व फार्मासिस्टों ने किया। स्वास्थ्य विभाग आरोग्य मेले के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रहा है। रविवार को अचानक मौसम के बदलाव से पारा दो से तीन डिग्री कम हो गया। इससे कम इम्युनिटी वाले लोगों में सर्दी, जुकाम, बुखार, गले में खरास की समस्या बढ़ गई। ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। जिसमें रोगियों की संख्या ज्यादा पहुंची। मेला में सबसे ज्यादा सर्दी, जुकाम, जोड़ो में दर्द व कोल्ड डायरिया के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। डॉक्टर के अभाव में इलाज को आए सैकड़ों मरीज निराश होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर नरहीं क्षेत्र के कथरियां पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में डाॅक्टर सुनील चंद्रा की तैनाती थी, लेकिन वह मौजूद नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट फैयाज अंसारी व वार्ड बॉय रामनिवास उदयप्रताप ने मरीजों की जांच कर दवा दी। डाॅक्टर के न रहने पर दर्जनों मरीज बिना इलाज कराए लौट गए। दौलतपुर निवासी नमिता, कथरिया निवासी लालबहादुर सिंह, विजय प्रताप, राम अवधेश सहित 19 मरीजों का इलाज किया। वहीं, मेड़वरा कलां पीएचसी पर फार्मासिस्ट रामभरोस राम द्वारा ढाई वर्षों से मरीजों का इलाज किया जा रहा रहा है। इंदरपुर नगरा पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में 45 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवा दी गई। मेले में राजकीय होमियोपैथिक अस्पताल खरुआंव के चिकित्सक डऍ. आशुतोष कुमार यादव ने भी मरीजों का परीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. राहुल सिंह ने बताया कि मौसम के बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed