फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Parks are getting ready for the New Year, cleaning begins

Ballia News: नववर्ष के लिए तैयार होने लगे पार्क, सफाई शुरू

Thu, 25 Dec 2025 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Parks are getting ready for the New Year, cleaning begins
बलिया। नववर्ष 2026 के आगमन को देखते हुए शहर से सटे तीन किमी की दूर स्थित जीराबस्ती जनेश्वर मिश्र पार्क की सफाई तेज हो गई है। नववर्ष पर शहर के करीब इस पार्क में काफी संख्या में लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए वन विभाग की तरफ से पार्क को बेहतर स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक पखवाड़े पूर्व पार्क झाड़ियों में तब्दील हो गया था। झूले टूटे थे तो अन्य बच्चों के खेलने वाले उपकरण पूरी तरह से जर्जर हो गए हैं। पार्क के तालाब की स्थिति काफी खराब हो गई थी। देखरेख के अभाव में पार्क की दशा खराब हो गई है। वहीं, बसंतपुर स्थिति जयप्रकाश नारायण पक्षी बिहार में अभी तक कोई कार्य नहीं हो रहा है। इसके कारण आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

वन विहार पार्क, जीराबस्ती पार्क में भीड़ के मद्देनजर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। विभाग की तरफ से पुलिस अधीक्षक से भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगाने के लिए अनुरोध किया गया है। श्रमिकों के माध्यम से पार्क को साफ, स्वच्छ रखने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed