फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   panchayat chunav in ballia

पंचायत चुनाव के लिए ब्लॉक व कलेक्ट्रेट में नामांकन शुरु,

Tue, 13 Apr 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav in ballia
सीयर ब्लाक परिसर में विभिन्न पदों के नामांकन के दौरान बिना सोशल डिस्टेंसिंग के खड़े संभावित प्र? - फोटो : BALLIA
बलिया। पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए मंगलवार को नामांकन शुरू हो गया। इसको लेकर नामांकन स्थलों पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। सभी ब्लॉकों और जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। 14 अप्रैल को अवकाश के कारण नामांकन नहीं होगा और 15 अप्रैल को नामांकन का अंतिम दिन होगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालयों से लेकर जिला मुख्यालय तक निर्धारित नामांकन स्थलों पर गहमागहमी रही। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उप संचालक चकबंदी न्यायालय कक्ष, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालय कक्ष, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व न्यायालय कक्ष, जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व न्यायालय कक्ष, नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष, उपजिलाधिकारी सदर न्यायालय कक्ष में जिला पंचायत के अलग-अलग वार्डों के दावेदारों ने नामांकन पत्र भरा। नामांकन स्थलों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। नामांकन के दौरान कई दावेदार जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे तो पुलिस ने उसे रोक दिया। कई बार दावेदारों और पुलिस के बीच इसे लेकर नोकझोंक भी हुई। अधिकांश नामांकन स्थलों पर कोरोना को लेकर जारी गाइड लाइनें तार-तार होती रहीं।
विज्ञापन

नामांकन को लेकर रही गहमागहमी
बैरिया। गहमागहमी के बीच विकासखंड कार्यालय बैरिया में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार की सुबह आठ बजे से ही ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम पंचायत सदस्यों का नामांकन शुरू हुआ। व्यापक पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तैनाती के साथ प्रशासनिक व्यवस्था कुछ इस कदर की गई थी कि प्रत्याशियों और प्रस्तावकों को कोरोना गाइड लाइन के नियमों का पालन सबको करना पड़ा। नामांकन परिसर में उम्मीदवार के साथ केवल दो प्रस्तावकों को जाने की अनुमति थी जो हाथ सैनिटाइज करने के बाद, मॉस्क पहन कर ही नामांकन कार्य किए। अधिकांश प्रधान प्रत्याशियों के साथ ब्लॉक मुख्यालय तक समर्थकों का हुजूम गया। आरओ अमृत लाल के अलावा खंड विकास अधिकारी रामआशीष और एडीओ पंचायत अवधेश कुमार पांडेय आंतरिक व्यवस्था सुव्यवस्थित करने में लगे रहे। उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक और क्षेत्राधिकारी बैरिया राजेश कुमार तिवारी नामांकन समाप्त होने तक कई बार ब्लॉक मुख्यालय का चक्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन स्थल पर तार-तार होता कोविड प्रोटोकॉल
नगरा। पंचायत चुनाव में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन के निर्देश के बावजूद मंगलवार को नामांकन के पहले ही दिन ब्लॉक परिसर में इसकी धज्जियां उड़ाई गईं। चुनाव आयोग ने पंचायत चुनावों को देखते हुए कई निर्देश दिए थे। निर्देश के मुताबिक, बिना मॉस्क के किसी उम्मीदवार को अंदर नहीं जाने देने की बात कही गई थी लेकिन तमाम उम्मीदवार अपने प्रस्तावकों के साथ बिना मॉस्क के ही ब्लॉक परिसर में दिखाई दिए। यहां 50 फीसदी से भी अधिक उम्मीदवार बिना मॉस्क के ही पर्चा दाखिल करने आए थे। उनके समर्थक भी बिना मॉस्क के थे। नामांकन के लिए निर्धारित काउंटरों के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली। नामांकन के लिए पंक्तियों में खड़े उम्मीदवार और उनके समर्थकों की भीड़ के चलते दो गज की दूरी बनाए रखना तक मुश्किल हो गया। पुलिस भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने में असफल दिखाई दी।
नामांकन स्थल पर लगा रहा जमावड़ा
लालगंज/जयप्रकाशनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन ही विकास खंड मुरली छपरा पर मंगलवार की सुबह 10 बजे से नामांकन के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का जमावड़ा लगने लगा। जैसे जैसे दिन आगे बढ़ता गया धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी। कोई केवल अपने प्रस्तावक के साथ आते दिखाई दी तो कोई भारी जुलूस के साथ नामांकन को आते दिखे। अधिकांश प्रत्याशी और उनके समर्थक आचार संहिता और कोरोना गाइड के नियमों को तार-तार कर नामांकन स्थल पर पहुंचे। हालांकि प्रशासन की ओर से भीड़ को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। नामांकन फॉर्म जमा करने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठी होकर लाइन में खड़ी थी और किसी को कोरोना संक्रमण का भय नहीं था न ही प्रशासन की ओर से सख्ती बरती गई।

प्रधान पद के लिए किन्नर से ठोकी ताल
सुखपुरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बेरुआरबारी ब्लॉक मुख्यालय एक किन्नर ने प्रधान पद के लिए दावेदारी ठोकी और नामांकन किया। किन्नर राधिका देवी उर्फ मदन ने अपना पर्चा दाखिल किया जो उपस्थित लोगों में आकर्षण का केंद्र रहा। राधिका किन्नर जब अपने गांव से पर्चा दाखिला के लिए अपने दल बल व समर्थकों के साथ सबसे पहले गांव की गढ़देवी माता का दर्शन पूजन कर पैदल ही ब्लॉक मुख्यालय को पहूंची तो उसे देखने के लिए भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed