फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Opposition to change Revathi railway station into halt

रेलवे स्टेशन के बदलाव के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Tue, 11 Aug 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Opposition to change Revathi railway station into halt
रेवती रेलवे स्टेशन को हाल्ट स्टेशन में बदलने के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन ? - फोटो : BALLIA
रेवती। रेवती रेलवे स्टेशन को हॉल्ट स्टेशन में बदलने के सरकार के फरमान के विरोध में स्थानीय लोगों ने रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। इसकी प्रति उच्चाधिकारियों को भेज स्टेशन को पूर्व की भांति बरकरार रखने की अपील की। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो व्यापक स्तर पर जन आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

वाराणसी-छपरा वाया बलिया रेल लाइन की स्थापना के समय ही रेवती रेल स्टेशन निर्मित है। जब तक छोटी लाइन रही तब तक सभी ट्रेनें रेवती रुकती रहीं। बड़ी लाइन में तब्दील किए जाने के बाद कुछ पैसेंजर ट्रेनों को छोड़कर स्थानीय स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं था। एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए लोगों ने 2004 से लेकर 2016 तक कई बार आंदोलन किया। पत्रक में लिखा गया है कि हॉल्ट स्टेशन किए जाने से क्षेत्र के लगभग चार लाख आबादी को आवागमन करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। रेल मंत्री को संबोधित इस पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश के मुख्यमंत्री, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, रेल महाप्रबंधक गोरखपुर, सलेमपुर सांसद, बलिया सांसद, जिलाधिकारी आदि को भेजा। इस मौके पर ओमप्रकाश कुंवर मुन्नू, भोला ओझा, सुनील साह, सद्दाम हुसेन, अरविंद वर्मा, केवल ओझा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed