फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Online registration for the National Children's Science Congress has begun

Ballia News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के नामांकन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Wed, 22 Jul 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Online registration for the National Children's Science Congress has begun
बलिया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन की फोकल थीम सतत विकास के लिए विज्ञान और नवाचार है। जनपद के बाल वैज्ञानिकों की प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण के जिला आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए नामांकन/ रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन प्रारंभ हो गया है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में पंजीकरण करने के लिए https://n-csc.in लिंक का प्रयोग किया जाएगा। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के सभी स्कूल क्लास 06 से 12वीं तक के अपने-अपने बच्चों का ग्रुप बनाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दिए गए लिंक के माध्यम से 31 जुलाई 2026 से पूर्व करा दें। साथ ही ध्यान रखना है कि प्रत्येक ग्रुप में दो सदस्य एवं गाइड शिक्षक होंगे। जिला स्तरीय आयोजन दो वर्गों में जिसमें जूनियर वर्ग के लिए 10 से 14 वर्ष, तथा सीनियर वर्ग के लिए 14 से 17 वर्ष रखी गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक और एसआरजी आशुतोष कुमार सिंह तोमर ने बताया कि कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देने के लिए जल्द ही शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की एक दिन की जनपद स्तरीय ऑनलाइन कार्यशाला गूगल मीट एवं यूट्यूब के माध्यम से आयोजित की जाएगी। सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी जिला एकेडमिक समन्वयक डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed