{"_id":"60bbac648ebc3e8de15b22a5","slug":"one-vdo-suspended-for-negligence-and-irregularity-ballia-news-vns59321570","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही और अनियमितता में एक वीडीओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही और अनियमितता में एक वीडीओ निलंबित
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी ने कार्य में लापरवाही व सरकारी धन के हेराफेरी के आरोप में शनिवार को नगरा ब्लॉक के वीडीओ चंदन कुमार गुप्ता निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनको विकास खंड सीयर से संबद्ध किया करते हुए जांच के लिए अपर जिला पंचायतराज अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
डीपीआरओ के अनुसार ओडीएफ गांवों के एलओबी की प्रगति में रुचि न लेना एवं अपनी तैनाती की ग्राम पंचायत नरही एवं इनामीपुर के ग्राम निधि 6 के बैंक खातों में शौचालय निर्माण की अवशेष धनराशि को संबंधित लाभार्थियों में शत-प्रतिशत वितरित नहीं किया गया है। इस मामले में जारी स्पष्टीकरण का उत्तर नहीं दिया गया। ग्राम पंचायत इनामीपुर के ग्रामनिधि बैंक खाते से माह फरवरी में बैंक की आपसी मिलीभगत व साठगांठ से हेराफेरी करके अनुचित लाभ देकर छद्म व्यक्ति के खाते में 20 फरवरी 2020 को 15000 रुपये बिना एमबी कराए भेजा गया है। खाते में ग्रामीण शौचालय का पैसा 124094 रुपये धनराशि अवशेष रखे रहना एवं शौचालय निर्माण में सहयोग न करना और इस मामले में स्पष्टीकरण का उत्तर नहीं दिया जाना है। डीपीआरओ ने बताया कि मामले की जांच खंड विकास अधिकारी नगरा को दी गई जिन्होंने अवर अभियंता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग कराई गई। उनकी जांच रिपोर्ट में नरही चट्टी से रमेश गुप्ता के घर तक नगरा-सिकन्दरपुर मुख्य मार्ग के किनारे दक्षिण तरफ पटरी के नाली निर्माण में मानक के विपरीत कार्य कराया जाना और घटिया किस्म के ईंट का प्रयोग किया जाना एवं नाली स्थल पर केवल सफेद बालू एवं खराब क्वालिटी की ईंट का प्रयोग किया जाना मिला। डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इन आरोपों में ग्राम पंचायत अधिकारी चंदन कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है।