फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One-time settlement scheme now till 31 January

एकमुश्त समाधान योजना अब 31 जनवरी तक

Sat, 01 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
One-time settlement scheme now till 31 January
बलिया। शासन ने विद्युत विभाग के बकायेदारों की सुविधा के लिए संचालित एकमुश्त समाधान योजना की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। अब बकायेदार 31 जनवरी तक इस योजना का लाभ ले सकते हैं। हालांकि करीब ढाई माह से चल रहे इस योजना में चिह्नित 255952 के सापेक्ष अब तक केवल 31212 बकायेदारों ने कुल 23.98 करोड़ जमा किया है। उधर, योजना में शामिल नहीं होने वाले बकायेदारों की आरसी भी जारी की जा रही है।
विज्ञापन

विद्युत बकायेदारों को सुविधा देने के लिए सरकार ने 20 अक्तूबर को एकमुश्त समाधान योजना को लागू किया जो 30 नवंबर तक चला। इसमें प्रावधान किया गया कि सितंबर महीने तक के बकाये पर घरेलू, निजी नलकूप व कामर्शियल उपभोक्ताओं को अलग-अलग सरचार्ज में छूट मिलेगी। योजना लागू होने के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने जिले के 255952 बकायेदारों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस भेजा। इसके अलावा जगह-जगह कैंप का भी आयोजन किया गया। इसके बावजूद अधिकांश बकायेदार योजना के प्रति उदासीन बने रहे। यही कारण रहा कि 40 दिन बीते जाने के बावजूद महज 21229 उपभोक्ताओं ने 15.29 करोड़ जमा किया। अवधि समाप्त होने पर शासन ने योजना की मियाद बढ़ाकर 15 दिसंबर तक कर दिया। लेकिन इस एक पखवारे में भी अधिकांश बकायेदारों ने रुचि नहीं ली। 15 दिनों में कुल 6364 बकायेदारों ने कुल 2.49 करोड़ का बकाया जमा किया। इसके बाद सरकार ने योजना की समय अवधि एक बार फिर बढ़ाकर 31 दिसंबर किया लेकिन इस दौरान भी कुल 5619 बकायेदारों ने 4.20 करोड़ जमा किया। इस बाबत अधिशासी अभियंता विद्युत चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि सरकार ने एक माह और समय सीमा बढ़ाया है। अब बकायेदारों को इसका लाभ लेते हुए बकाया जमा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed