फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   one people death in current

हाईटेंशन तार गिरने से दो झुलसे, एक की मौत

Tue, 25 Jun 2019 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
one people death in current
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के हरदिया लखोलिया गांव में सोमवार की दोपहर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हरदिया लखोलिया गांव निवासी रामचंद्र राजभर (48) अपने ही गांव के गिरेंद्र राजभर (35) व हरिशंकर राजभर (38) के साथ गांव के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे गर्मी से बचने के लिए बैठ कर आराम कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार टूट कर खंभे के सपोर्ट में लगे तार से सट गया। जिससे सपोर्ट वाले तार में करंट आ गई। इसमें तीनों करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने शोरगुल किया और बिजली विभाग को सूचना दी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई। वहां से सभी घायलों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने रामचंद्र राजभर को मृत घोषित कर दिया। गिरेंद्र व हरिशंकर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed