{"_id":"60897b0e8ebc3e8d16550cb6","slug":"one-killed-one-injured-in-a-car-bike-collision-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक की मौत, एक घायल
Wed, 28 Apr 2021 08:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 28 Apr 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया-गड़वार मुख्य मार्ग गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायनपाली गांव के समीप बुधवार की दोपहर कार व बाइक के आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
बताया जाता है कि रसड़ा थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी राम प्रकाश (20) व हर्षवर्धन (18) बलिया की तरफ से जा रहे थे। अभी वह नारायनपाली गांव के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक सड़क से दूर जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। आस पास लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने निजी वाहन द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। वहीं चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह पहुंचे और कार को कब्जे में लेकर थाने चले गए और कार को सीज कर फरार चालक की खोजबीन में जुट गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान राम प्रकाश की मौत हो गई।