फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   One arrested with illegal liquor and making goods

अवैध शराब और बनाने के सामान के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 18 Jul 2022 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
One arrested with illegal liquor and making goods
मनियर। पुलिस ने रविवार को ककरघट्टा गांव के सामने बिहार क्षेत्र के दियारे में नाव से पहुंचकर शराब की भट्ठियों को तहस-नहस कर दिया। पांच लाख की लहन नष्ट कराई। उधर नरही पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

शराब पर प्रतिबंध लगने से यूपी एवं बिहार के सरयू नदी के दियारे क्षेत्र में शराब की भट्ठियां संचालित होती हैं। यहां से कच्ची शराब की आपूर्ति बिहार में की जाती है। दियारे में चल रही शराब की भटिठयों को पुलिस ने नष्ट कराया। नरही पुलिस ने मगई नदी के पार बागीचे से अवैध शराब और उसे बनाने के सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मदन पटेल ने बताया कि एसआई मंतोष सिंह लक्ष्मणपुर चट्टी पर मौजूद थे। सूचना मिली कि मगई नदी पार करते ही मंदिर के पास बगीचे में अवैध शराब बेची जा रही है। मौके पर पहुंचने पर आरोपी साहिल उर्फ नागा निवासी ग्राम नरही को गिरफ्तार किया गया। उससे नमक, नौसादर, फिटकरी, यूरिया के सात ही तमंचा बरामद हुआ। आरोपी नरही थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed