{"_id":"63fa0848eb98fc2eba09f7d4","slug":"one-arrested-for-making-fake-admit-card-of-those-who-took-the-exam-in-place-of-others-ballia-news-c-20-1-79118-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वालों का फर्जी प्रवेशपत्र बनाने में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वालों का फर्जी प्रवेशपत्र बनाने में एक गिरफ्तार
Sat, 25 Feb 2023 06:38 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
Updated Sat, 25 Feb 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
लैपटॉप, प्रिंटर और स्कैनर आदि किया गया बरामद
गणित की परीक्षा के दौरान पकड़े गए 11 लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरा। जनता इंटर कालेज नगरा में हाईस्कूल गणित की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए 11 छात्रों का फर्जी प्रवेशपत्र बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार में संचालित दुकान से नागेंद्र वर्मा निवासी ताड़ीबड़ागांव को लैपटॉप, स्कैनर और प्रिंटर के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को चालान कर दिया।
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट गणित की परीक्षा के दौरान नगरा के जनता इंटर कालेज से 11 लोगों को दूसरे के स्थानों पर परीक्षा देते गिरफ्तार किया गया था। उक्त लोगों के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक आदि के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने ताड़ीबड़ागांव में छापा मारा। एसआई छुन्ना सिंह ने घेरेबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर प्रयुक्त लैपटाप, स्केनर, सीपीयू, मॉनीटर व प्रिंटर को एक दुकान से बरामद कर लिया। आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर शनिवार को चालान कर दिया।
लालगंज में पकड़े गए किया गया चालान
लालगंज। क्षेत्र के महात्मा गांधी इंटर कालेज दलन छपरा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए दो आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया। उक्त दोनों आरोपी अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते गिरफ्तार किए गए थे।