{"_id":"6920bb8460653d403a073638","slug":"on-the-orders-of-cjm-fir-registered-against-5-after-8-months-in-case-of-assault-ballia-news-c-190-1-bal1002-152484-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सीजेएम के आदेश पर मारपीट के मामले में 8 महीने बाद 5 पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सीजेएम के आदेश पर मारपीट के मामले में 8 महीने बाद 5 पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के कोढागालिबपट्टी भाऊपुर में बकरी चोरी के बाद हुई मारपीट के मामले में न्यायालय सीजेएम के आदेश पर पुलिस ने बब्बन, विकास, अमित, राज, सूर्या के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि विनोद राम निवासी कोढागालिबपट्टी थाना नगरा ने न्यायालय सीजीएम को प्रार्थना पत्र दिया कि प्रार्थी की मां ने बब्बन राम को भैंस बेचकर 4 अक्तूबर 2021 को उधार 10 हजार रुपये दिए थे। मां की तबीयत खराब होने पर जब उधारी वापस मांगी तो विपक्षियों ने मेरी बकरी चुरा ली। इसकी सूचना नगरा थाने पर दी गई। इससे नाराज होकर 19 फरवरी 2025 को बब्बन, विकास, अमित, राज, सूर्या ने जान से मारने के लिए मुझपर मेरे घर पर आकर हमला कर दिया।
मेरे चिल्लाने पर मेरा भाई अनिरुद्ध आया तो उसे भी लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया, इससे वह बेहोश हो गया। प्रथम सूचना रिपोर्ट के लिए थाने पर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना मेरे आने से पहले की है। अब न्यायालय के आदेश पर एफआईआर पंजीकृत कर ली गई है।