{"_id":"b594c7878f433251ff2ab60211b0627b","slug":"on-a-fast-for-road-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण के लिए अनशन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण के लिए अनशन पर
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
Updated Thu, 10 Sep 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण सहित अन्य मामलों को लेकर छात्रनेता सतीश कुमार पांडेय ने गुरुवार को श्रीपालपुर चट्टी पर बेमियादी अनशन शुरू कर दिया। इलाके की जनता ने अनशन का समर्थन करते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए बहुआरा के ग्राम प्रधान राजनारायण सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों तथा विभागीय अधिकारी जन समस्याओं को नजरअंदाज कर मौज-मस्ती कर रहे हैं।
जनता किस तरह गुजर-बसर कर रही है, इसका अंदाजा लग्जरी वाहनों तथा एसी दफ्तरों में बैठे अधिकारियों को नहीं हैं। कहा कि जनता जर्जर सड़क के निर्माण, बिजली और पानी के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
लेकिन जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। जिससे परेशान होकर जनता आमरण-अनशन करने के लिए बाध्य हुई हैं। इस मौके पर मनोज कुमार यादव, जितेंद्र तिवारी, अखिलेश यादव, मुरारी यादव, विजय मिश्र, ददन मिश्र, अजय ङ्क्षसह, अशोक यादव आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रमोद तिवारी तथा संचालन रामजी पांडेय ने किया।