{"_id":"63353f59aaa32d26de18d7e9","slug":"old-man-murdered-by-slitting-his-throat-dead-body-found-on-the-side-of-the-track","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की गला काटकर हत्या: ट्रैक के किनारे मिला शव, हाथ-पैर बांधकर धारदार हथियार से गला रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग की गला काटकर हत्या: ट्रैक के किनारे मिला शव, हाथ-पैर बांधकर धारदार हथियार से गला रेता
Thu, 29 Sep 2022 12:17 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:17 PM IST
सार
बलिया के हेमंतपुर गांव में बुधवार रात 52 वर्षीय किसान की हाथ और पैर बांधकर धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। गांव के लोगों ने शव गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास देखा। प्रेम प्रसंग से जुड़े हुए मामले में किसान की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया में थाना क्षेत्र के हेमंतपुर गांव में रेलवे ट्रैक के पास बुधवार रात 52 वर्षीय किसान की हाथ और पैर बांधकर धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। सुबह लोगों ने शव को देखा तो मामले की जानकारी हुई। प्रेम प्रसंग से जुड़े हुए मामले में किसान की हत्या की आशंका जताई जा रही है। अभी मामले की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के हेमंतपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे 52 वर्षीय हरे राम का शव मिलने से गुरुवार की सुबह सनसनी फैल गई। हरे राम के दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे पैर को भी बाधा गया था। धारदार हथियार से गला काट कर हत्या की गई थी। परिजनों का कहना था कि हत्यारोपी ने हरे राम को उनके डेरे पर जाकर जगाया और जबरन गंगापुर अशोक राम के ट्यूबवेल के सामने रेलवे ट्रेक पर ले गए। ट्रैक के किनारे हत्या को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों का प्रयास था कि इसे ट्रेन हादसा बता दिया जाए। हाथ, पैर बंधा होने से उनकी पोल खुल गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने थानाध्यक्ष व क्षेत्राधिकारी को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हरेराम के परिजनों ने बताया कि एक नाबालिग लड़की हरेराम के नाबालिग लड़के के साथ भाग गई थी।
दो महीने पहले पुलिस के दबाव में दोनों घर आ गए थे। उस समय समझौता हो गया था। बाद में लड़की फिर से भाग गई। इसके बाद से हरेराम राम पर लड़की व लड़के को बुलाने व उनका मोबाइल नंबर देने के लिए दबाव बना रही थी। लड़की के परिजन भी हरेराम को जान माल की धमकी दे रहे थे।
परिजनों ने उन्हीं लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों पर कार्रवाई के लिए हरेराम के घर की महिलाओं व परिजनों ने शव को ले जाने से रोक दिया। उनका कहना था कि पहले आरोपियों पर कार्रवाई हो, फिर हम शव जाने देंगे। सीओ उस्मान व एसएचओ धर्मवीर सिंह के अथक मशक्कत के बाद परिजनों व महिलाओं ने शव को थाने जाने दिया। हम हत्यारों को जेल भेजेंगे। हरेराम की पत्नी चन्द्रावती व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हरे राम के दो लड़के हैं। बड़ा लड़का केरल में प्राइवेट जॉब करता है।